TATA कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! TATA की 3 कंपनियों ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

Great news for TATA employees!

Great news for TATA employees!

जमशेदपुर। Great news for TATA employees!, टाटा मोटर्स, टाटा कमिंस और टाटा हिताची के कर्मचारियों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ते (वीडीए) में बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी एक जून 2026 से प्रभावी होगी।

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के तहत कर्मचारियों के वीडीए में 55 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। इससे टाटा मोटर्स में कार्यरत कर्मचारियों को दो रुपये परप्वाइंट के आधार पर वेतन में 110 रुपये, टाटा कमिंस में 2.50 रुपये परप्वाइंट के आधार पर 137.50 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

वहीं टाटा हिताची में तीन रुपये परप्वाइंट के आधार पर 165 रुपये की मासिक बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी अगले तीन माह, जून, जुलाई व अगस्त तक के लिए प्रभावी होगी। अगली समीक्षा अब सितंबर माह में होगी।

गर्मी में राहत को टाटा मोटर्स ने बांटे सकोरे

भीषण गर्मी से राहत देने के लिए टाटा मोटर्स (बीआइडब्ल्यू प्लांट-3) ने टेल्को के खड़ंगाझार चौक पर राहगीरों को आम पन्ना व शीतल जल पिलाया। प्रबंधक नीरज वर्मा की देखरेख में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए मिट्टी के सकोरे भी बांटे गए।

साकची में छोटे बच्चों के दफन स्थल को विकसित करेगा टाटा स्टील

जमशेदपुर के साकची स्थित गांधी घाट के समीप छोटे बच्चों के दफन स्थल की बदहाल स्थिति अब जल्द सुधर सकती है। सोमवार को टाटा स्टील कार्पोरेट और टाटा फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने स्थल का निरीक्षण कर वहां की समस्याओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की बात सुनी और स्थल के विकास के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि इस मुद्दे को जन विकास मंच के प्रमुख एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु लगातार उठाते रहे हैं। उनके पत्राचार, अधिकारियों से मुलाकात और जनहित में किए गए प्रयासों के बाद टाटा स्टील की ओर से यह पहल की गई है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संकेत दिया कि इस स्थल को सम्मानजनक, स्वच्छ और व्यवस्थित स्वरूप देने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

इसके तहत आधारभूत सुविधाओं के विकास और परिसर के सौंदर्यीकरण पर भी विचार किया जा रहा है। सौरभ विष्णु ने कहा कि यह राजनीति का नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता और जनभावनाओं से जुड़ा विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टाटा स्टील और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से यह स्थल श्रद्धा, शांति और सम्मान का प्रतीक बनेगा तथा शहरवासियों को एक बेहतर और व्यवस्थित स्थल उपलब्ध हो सकेगा।