संसद में विपक्ष का भारी विरोध प्रदर्शन; SIR के खिलाफ हल्ला-बोल, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने की नारेबाजी, BJP का बड़ा बयान
Opposition Protest Against SIR in Parliament Congress vs BJP Govt
Protest Against SIR: संसद के शीतकालीन सत्र के आज दूसरे दिन भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार होती दिख रही है। दरअसल मंगलवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही संसद परिसर में विपक्ष की ओर से भारी विरोध प्रदर्शन किया गया है। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विपक्ष ने हल्ला बोला। इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य सांसदों की मौजूदगी रही। खड़गे ने कहा, "लोकतंत्र को बचाने के लिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं और हम प्रदर्शन करते रहेंगे।''
बता दें कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण SIR) को वापस लेने और इस रोकने की मांग करते हुए विपक्ष ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। विपक्षी नेता हाथ में Stop SIR, Stop Vote Chori और Save Democracy के पोस्टर बैनर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। इसी के साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और विपक्षी नेताओं द्वारा 'तानाशाही बंद करो' की नारेबाजी भी की गई। विपक्षी नेताओं ने SIR की प्रक्रिया में BLOs की मौत का मुद्दा भी उठाया है।
SIR = 'वोट चोरी'
SIR के जरिए लोकतंत्र को तबाह किया जा रहा है। SIR के बहाने वंचितों-शोषितों के वोट काटे जा रहे हैं, उनके अधिकार छीने जा रहे हैं।
हम ये तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे- लोकतंत्र की रक्षा में आवाज उठाते रहेंगे।
- SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन
???? दिल्ली pic.twitter.com/293aF2tfZM
सपा ने कहा- SIR एक ज्वलंत मुद्दा है
समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "शीतकालीन सत्र शुरु हुआ है। देश के लोकतंत्र में संसद से बड़ा कोई मंच नहीं है। SIR एक ज्वलंत मुद्दा है। इसमें बहुत बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है। एक सोची-समझी रणनीति के तहत लोगों के वोट काटे जा रहे हैं।'' वहीं शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "बीजेपी का ड्रामा ऑफ डेमोक्रेसी स्पष्ट दिखाई दिया है। लगातार BLO की जाने जा रही हैं 30 से ज्यादा BLO की जान गई है कुछ लोगों ने आत्महत्या की है और कुछ की दिल का दौरा पड़ने से जान गई है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, BLO इतना प्रेशर में काम कर रहे हैं ऐसा उनको क्या काम दिया गया है। ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं चुनावी सुधार पर चर्चा होनी चाहिए। हमें आश्वासन दिया गया था इस पर चर्चा होगी लेकिन जब हमने इस पर चर्चा की तो इसे टालने की कोशिश की गई। जो ड्राम की बात कर रहे हैं वो खुद ही लोकतंत्र का ड्रामा कर रहे हैं।''
मुद्दे को हथियार न बनाए विपक्ष
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "विपक्ष को ढूंढ-ढूंढकर कर मुद्दे लाने की आवश्यकता नहीं है। शीतकालीन सत्र में बहुत सारे मुद्दे हैं और कई मुद्दे विपक्ष ने भी उठाए हैं, हम उसपर आगे क्या करना है बातचीत करके विचार करेंगे। नए-नए मुद्दे ढूंढकर संसद में व्यवधान पैदा करने की आवश्यकता नहीं है। हर मुद्दा अपनी जगह पर महत्वपूर्ण है लेकिन मुद्दे को हथियार बनाकर संसद में गतिरोध करना ठीक नहीं है। किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष के प्रमुख नेताओं से बात बातचीत की जाएगी.''
वहीं SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "सरकार चर्चा के लिए हर समय तैयार है। SIR कोई पहली बार नहीं हो रहा है SIR पर पता नहीं क्यों लोग इतना बवाल मचा दिए हैं ये व्यावहारिक संवैधानिक व्यवस्था में होते रहा है। शुद्धिकरण ही SIR है क्या शुद्धिकरण नहीं होना चाहिए। इसे सकारात्मक रूप में लेना चाहिए और जो खामिया हो उसे हटाकर सुधार करवाना चाहिए न कि SIR का विरोध करना चाहिए।"