CM Yogi का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, कहा- 'राम, कृष्ण के अस्तित्व में विश्वास नहीं करती पार्टी'

Tripura Election

Tripura Election

बागबासा। Tripura Election: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आरोप लगाया कि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव साथ लड़ रही मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस भगवान राम या कृष्ण के अस्तित्व में विश्वास नहीं करतीं। इन दोनों दलों ने उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ मंदिर कारिडोर और राम मंदिर के निर्माण को रोकने की भी कोशिश की। उन्होंने बताया कि अब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अंतिम चरण में है।

चुनावी रैली में सीएम योगी ने कहा / CM Yogi said in the election rally

योगी आदित्यनाथ ने उत्तरी त्रिपुरा के बागबासा में चुनावी रैली में कहा कि त्रिपुरा के लोगों ने कई वर्षों तक कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस दोनों के 'कुशासन' को देखा है, लेकिन राज्य ने पहली बार भाजपा के शासन काल में विकास दर्ज किया है। त्रिपुरा में ज्यादातर समय कांग्रेस और माकपा ने शासन किया। राज्य में वामपंथी शासन का अंत कर भाजपा 2018 में सत्ता में आई थी।

दोनों पार्टियां विकास प्रक्रिया को भी बाधित करने का कर रहीं प्रयास: योगी / Both the parties are also trying to obstruct the development process: Yogi

माकपा और कांग्रेस ने 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गठजोड़ किया है। आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और माकपा तेज गति से जारी विकास प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले त्रिपुरा को देखा है और राज्य में विकास की कमी देखी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य का विकास हुआ है।'

यह 'डबल-इंजन' वाली सरकार के कारण संभव हुआ: सीएम / This was possible because of 'double-engine' government: CM

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए आदित्यनाथ ने दावा किया कि पहली बार सभी लोगों को लाभ मिल रहा है चाहे वे किसी भी राजनीतिक विचारधारा को मानते हों। यह 'डबल-इंजन' वाली सरकार के कारण संभव हुआ है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, 'जब देश में कांग्रेस का शासन था, तब भ्रष्टाचार अपने चरम पर था। कोयला घोटाला, टूजी घोटाला और राष्ट्रमंडल खेल घोटाला कांग्रेस के शासन के दौरान हुआ। भ्रष्टाचार कांग्रेस का पर्याय बन गया था।' आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य की बेहतरी के लिए डबल इंजन सरकार बरकरार रहनी चाहिए।

यह पढ़ें:

कार तेज रफ्तार में दौड़ती रही, शख्स सड़क पर घिसटता रहा; यमुना एक्सप्रेस-वे पर रूह कंपाने वाली घटना, शव टुकड़ों में बंटा

अहमदाबाद : नाबालिग से रेप के आरोप में युवक गिरफ्तार

अंडरगारमेंट्स में छिपाकर सोना ला रहे दो यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार