कार तेज रफ्तार में दौड़ती रही, शख्स सड़क पर घिसटता रहा; यमुना एक्सप्रेस-वे पर रूह कंपाने वाली घटना, शव टुकड़ों में बंटा

Yamuna Expressway Road Accident

Yamuna Expressway Road Accident

Yamuna Expressway Road Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर दिल्ली के कंझावला (Kanjhawala Case) जैसी दर्दनाक घटना हुई है। बताया जाता है कि, बीती रात आगरा से दिल्ली की ओर आ रही कार ने एक शख्स को कई किलोमीटर तक घसीटा। शख्स कार की पिछली साइड नीचे बोनट से फंसा हुआ था। जहां कार तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ रही थी तो वहीं शख्स सड़क पर बुरी तरह से घिसट रहा था।

आखिर में आलम यह रहा है कि, शख्स की मौत हो गई और उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। शख्स का शरीर टुकड़ों में बंट गया। फिलहाल, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्रित करके उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह पढ़ें- दिल्ली में 20 साल की लड़की के साथ दरिंदगी किस कदर हुई? यहां देखिए उसके वीडियोज

मांट टोल पर रुकी कार तो शख्स को निकाला गया

बताया जाता है कि, शख्स का शव उस वक्त कार के नीचे से बाहर खींचा गया जब कार मथुरा जिले के मांट टोल पर आकर रुकी। मांट टोल के कर्मचारी पूरा मंजर देखकर हैरान रह गए और उन्होंने फ़ौरन कार में फंसे शख्स को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन अफ़सोस की शख्स की मौत हो चुकी थी। उसका शव जगह-जगह से पिच्ची उड़ चुका था।

बतादें कि, कार से शख्स का शव बाहर निकालने के बाद मांट टोल के कर्मचारियों ने ही इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस की शुरवाती जांच में पता चलता है कि पहले एक्सीडेंट हुआ है और इसके बाद शख्स गाड़ी में फंस गया। फिलहाल मामले में आगे की पूछताक्ष और जांच जारी है। CCTV कैमरे चेक किए जा रहे हैं। हत्या के एंगल से भी पुलिस छानबीन कर रही है।

यह पढ़ें- गुरुग्राम में दिल्ली जैसा कांड! VIDEO; कार ने टक्कर के बाद बाइक को 4 किलोमीटर तक घसीटा, सड़क पर भीषण चिंगारियां उठती रहीं