Gujarat Assembly Election: गुजरात नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी बनी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी

Gujarat Assembly Election

Gujarat Assembly Election

...'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने गुजरात और देश की जनता का किया धन्यवाद

...गुजरात में पहली बार में ही आप को करीब 40 लाख वोट मिले - मलविंदर सिंह कंग

चंडीगढ़, 8 दिसंबर: Gujarat Assembly Election: गुजरात चुनाव के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी(AAP) अब देश की राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी(national political party) की लिस्ट में शामिल हो गई है। गुजरात में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी(Aam Aadmi Party) को करीब 13% वोट मिले और पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है।

'आप' के राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल(party supremo Arvind Kejriwal) ने गुजरात और देश की जनता का आभार प्रकट किया और आपके सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। केजरीवाल ने कहा कि मात्र 10 साल के भीतर किसी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना बहुत बड़ी बात है। देश के लोगों ने काम की राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को अपनी मान्यता दी है। 

'आप' पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने भी इस पर ट्वीट किया और लिखा कि आम आदमी पार्टी का राजनीतिक सफर बेहद शानदार है। मात्र 10 वर्षों के भीतर 'आप' ने भारी जनाधार के साथ दिल्ली और पंजाब को जीता और अब गुजरात में पहली बार में ही पार्टी को करीब 40 लाख वोट मिले। देश के आम लोगों के लिए यह बेहद खुशी की बात है कि आम आदमी पार्टी के रूप में उन्हें राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी का एक अच्छा विकल्प मिल गया है।

यह पढ़ें: