LPG Cylinder New Price: अक्टूबर के पहले ही दिन बदल गई गैस सिलेंडर की कीमत, खबर में जानिए कितना बदलाव हुआ?

LPG Cylinder New Price From 1 October 2022

LPG Cylinder New Price From 1 October 2022

LPG Cylinder New Price From 1 October 2022 : एक अक्टूबर 2022 यानि आज से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बड़ा बदलाव किया गया है। हालांकि, घबराइए मत क्योंकि गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी नहीं बल्कि कटौती की गई है| लेकिन हां यह कटौती घरेलू गैस सिलेंडर के लिए नहीं है|

काॅमर्शियल LPG सिलेंडर करीब 25 रूपए सस्ता

दरअसल, 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder Price  Reduced) की कीमत घटाई गई है| काॅमर्शियल LPG सिलेंडर करीब 25 रूपए सस्ता हो गया है| जिसके बाद अब इसकी कीमत दिल्ली में 1885 रुपये की बजाय 1859 रुपये होगी| इसी प्रकार मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी अलग-अलग कीमत की कटौती हुई है|

1 सितंबर 2022 को 91 रुपए घटाए गए

ध्यान रहे कि, 1 सितंबर 2022 को 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder Price) में 91 रुपए की बड़ी कटौती हुई थी| जिसके बाद दिल्ली में काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत 1976 रुपए की बजाय 1885 रुपए हो गई थी|

मई से लगातार घट रही काॅमर्शियल सिलेंडर की कीमत

बतादें कि, मई 2022 से 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Gas Cylinder Price Reduced) की कीमत लगातार घटाई जा रही है। 19 मई को काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत जहां 2354.00 थी तो इसके बाद यह एक जून 2022 को यह 2219.00 रूपए कर दी गई।

वहीं, एक जुलाई 2022 को एक बार फिर यह कीमत घटकर 2021.00 रूपए हुई। इसके बाद 6 जुलाई को एक बार फिर से करीब 9 रुपए की कटौती की गई और फिर दिल्ली में काॅमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 2012 रुपए हो गई| वहीं, 1 अगस्त 2022 को 36 रुपए की कटौती हुई और दिल्ली में काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमत 2012 रुपए की बजाय 1976 रुपए हो गई थी|

फिलहाल, इस कटौती से होटल, रेस्टोरेंट और रेहड़ी पर फूड आइटम बेचने वालों को बड़ी राहत मिली है| इसके साथ ही यहां जाने वाले ग्राहकों की जेब भी ज्यादा नहीं कटेगी| क्योंकि अगर कीमत बढ़ जाती तो इन जगहों पर खाने की कीमत भी बढ़ा दी जाती|

घरेलू गैस सिलेंडर में कोई राहत नहीं

बरहाल, घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिल रही है| एक लंबे समय से 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर सस्ता नहीं हुआ है। इसकी कीमत (Domestic LPG Cylinder Price) अब भी दिल्ली में 1053 रूपए ही है| आखिरी बार 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

यह पढ़ें - Many Changes From 1 October 2022: Credit-Debit Card से लेकर म्यूचुअल फंड तक... एक अक्टूबर से होने जा रहे कई अहम बदलाव