माफी मांगी, दुख जताया... कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से अब फाइनल हटे अशोक गहलोत, CM की कुर्सी से भी जाएंगे?

Rajasthan CM Ashok Gehlot Out From Congress Presidential Race

Rajasthan CM Ashok Gehlot Out From Congress Presidential Race

Rajasthan CM Ashok Gehlot Out From Congress Presidential Race : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में शुमार राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने अब सब-कुछ साफ कर दिया है| दरअसल, अशोक गहलोत ने आज दिल्ली में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की और मुलाकात के बाद मीडिया के सामने आकर यह ऐलान कर दिया कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे| उन्होंने राजस्थान में अपने विधायकों के विरोध और इससे अपनी सरकार पर पैदा होने वाले संकट को देखते हुए यह निर्णय लिया है| अशोक गहलोत ने कहा कि, मुझे इस बात का बेहद ज्यादा दुख है और यह मेरा दुर्भाग्य है कि मैं राजस्थान में अपनी सरकार में स्थिरता बरक़रार रखने में नाकामयाब रहा|

माफी मांगी, दुख जताया

अशोक गहलोत ने बताया कि, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मेरे उम्मीदवार बनने को लेकर राजस्थान में पिछले दिनों जो भी हुआ उसके लिए मैंने सोनिया गांधी से माफी मांगी है और दुख व्यक्त किया है| मैंने कांग्रेस प्रमुख से इस बारे में बाकायदा बातचीत की है और मैंने उन्हें बताया कि इस पूरी घटना ने मुझे झकझोर कर रख दिया है| क्योंकि इस पूरी घटना से यह सन्देश आया कि मैं सीएम बनना चाहता था इसलिए मैंने ही यह सब कराया| जबकि ऐसा नहीं है|

राहुल गांधी ने न कहा तो मैंने चुनाव लड़ने की ठानी

राजस्थान CM अशोक गहलोत ने बताया कि मैं कोच्चि में राहुल गांधी से मिला और उनसे कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। जब उन्होंने स्वीकार नहीं किया तो मैंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन जो घटना (राजस्थान राजनीतिक संकट) हुई है उसके बाद अब मैं इस माहौल में चुनाव नहीं लड़ सकता| मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है| गौरतलब है कि गहलोत गांधी परिवार के बेहद करीबियों में शुमार किए जाते हैं। लेकिन राजस्थान घटनाक्रम के बाद से कांग्रेस आलाकमान गहलोत से प्रति सख्त हो गया है।

CM की कुर्सी से भी जाएंगे?

इधर, जब मीडिया ने इस बीच अशोक गहलोत से यह सवाल किया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से तो वह हट गए हैं, अब क्या CM की कुर्सी से भी जाएंगे? इसका जवाब देते हुए गहलोत ने कहा कि मैं यह तय नहीं करूंगा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यह तय करेंगी।

राजस्थान में क्या घटना हुई ?

दरअसल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष का उम्मीदवार बनने और सीएम पद से इस्तीफा देने को कहा गया था| जहां ऐसे में आलाकमान के सामने गहलोत तो कुछ नहीं कह पाए लेकिन उनके विधायक विफर गए और विधायकों के विफरने से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार पर संकट आ गया| लगने लगा कि कहीं सरकार गिर न जाए|

दिग्विजय सिंह ने लिया नामांकन फार्म

बतादें कि, कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में अब एक नया नाम भी सामने आया है और वो नाम है म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का| दिग्विजय सिंह ने नामांकन फॉर्म (कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए) लिया है और उनका कहना है कि वह कल इसे भरेंगे| ध्यान रहे कि, 30 सितंबर को नामांकन का आखिरी दिन है|

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए पवन बंसल ने भी नॉमिनेशन फॉर्म लिया

पूरी खबर - कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए पवन बंसल ने लिया नॉमिनेशन फॉर्म, गहलोत पर घमासान के बाद गांधी परिवार का मन बदला?