Haryana में दिल दहला देने वाली घटना, पति ने बीच सड़क पत्नी को काट डाला... देखिये पूरी खबर

Haryana में दिल दहला देने वाली घटना, पति ने बीच सड़क पत्नी को काट डाला... देखिये पूरी खबर

Husband Killed Wife in Sonipat Haryana

Husband Killed Wife in Sonipat Haryana

आजकल लोगों में अलग ही हैवानियत सवार दिख रही है| इंसानियत बची ही नहीं है| इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात तो यह है कि अब करीबी रिश्तों में भी हैवानियत का गन्दा खेल खेला जा रहा है| मामला हरियाणा के सोनीपत जिले से सामने आया है| जहां एक शख्स ऐसा हैवान बना कि उसने अपनी पत्नी को काट ही डाला और मौत के घाट उतार दिया| फिलहाल, अब आरोपी शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया है| आरोपी शख्स को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है| आरोपी शख्स की पहचान जॉनी और मृतक पत्नी की पहचान मंजू के रूप में हुई है|

यह पढ़ें - OMG! हरियाणा में इस आशिक का खौफनाक अंत, लड़की के प्यार में दी खुद को दर्दनाक मौत

 

किसी और महिला से था अवैध संबंध, प्लान से किया मंजू का मर्डर....

बताया जाता है कि, आरोपी जॉनी का काफी समय से एक दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हो रखा था, जिसके बारे में मंजू को जब पता चला तो उसने इसका विरोध किया| मंजू जॉनी के अवैध संबंध का कई बार विरोध कर चुकी थी| लेकिन जॉनी मान नहीं रहा था| जिसके बाद जब मंजू जॉनी और उसके अवैध संबंध के बीच एकदम दीवार बनकर खड़ी हो गई तो फिर यह बात जॉनी बर्दाश्त नहीं कर पाया  और उसने मंजू को रास्ते ही हटाने का प्लान बना डाला|

 यह पढ़ें - आशिक की हैवानियत: लड़की की शादी कहीं और तय हुई तो बीच सड़क रोक हथौड़े से फोड़ डाला सिर, फिर खुद की जिंदगी लील गया

रास्ते में दिया मार, बताया हादसा....

इधर, मंजू को मारने का जो प्लान जॉनी ने बनाया था, उसके मुताबिक वह कहीं ले जाने की बात कहकर मंजू को लेकर घर से निकला| और इस बीच रास्ते में सेक्टर 4 हॉकी ग्राउंड के नजदीक रुककर जॉनी ने अचानक मंजू पर तेजधार हथियार से कई वार किये| जहां मंजू की तड़प-तड़पकर मौके पर ही मौत हो गई| इधर, जॉनी ने मंजू की हत्या को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की| जॉनी ने अपने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और मंजू पर तेजधार हथियार के निशानों को सड़क हादसे के जख्म दिखाने की कोशिश की|

पोस्टमार्टम में हो गया खुलासा......

लेकिन कहते हैं कि अपराध छिपाये नहीं छिपता| इधर, जब मंजू का पोस्टमार्टम किया गया तो पुलिस के सामने हैरान करने वाली बात सामने आई| जिसे पुलिस हादसा मान रही थी, वो हत्या का केस निकला| जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में हत्या का केस दर्ज किया और जॉनी से पूक्षताक्ष के लिए आई| लेकिन जॉनी फरार हो चुका था| जिसके बाद पुलिस ने सरगर्मी के साथ जॉनी की तलाश शुरू कर दी और आखिरकार ताबड़तोड़ तलाश के बाद जॉनी पुलिस की गिरफ्त में आ गया| जॉनी ने बताया कि इस हत्याकांड में उसके दो और साथियों ने साथ दिया है| अब पुलिस ने उन्हें भी तलाश रही है|