Himachal Pradesh Snowfall : हिमाचल प्रदेश में तेज बर्फबारी हो रही है| जो भी आसमान के साये में है उस सबकुछ को बर्फ ने अपने आगोश में ले लिया है| क्या सड़कें, क्या ग्राउंड, क्या घर, क्या कारें और क्या पेड़-पौधे सब के सब सफ़ेद चादर सी ओढे अपने अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं| वहीँ, हिमाचल के मौसम में ‘बर्फ की खुमारी’ तो लोगों को पसंद आ रही है पर इसके साथ ही आवागमन में दिक्कत का सामना भी करना पड़ रहा है|
अब जरा देखिये ये तस्वीरें…