समाज हित में निरंतर काम कर रही हरियाणा सरकार - मुख्यमंत्री

Haryana Government

Haryana Government

ईज ऑफ लिविंग की दिशा में बढ़ते हुए नागरिकों के जीवनस्तर में बदलाव लाना सरकार का ध्येय - मनोहर लाल
 
क्षेत्रवाद व परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश का एक समान विकास किया सुनिश्चित

चंडीगढ़, 19 मार्च - Haryana Government: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल (Chief Minister Mr. Manohar Lal) ने कहा है कि प्रदेश सरकार समाज हित में निरंतर काम कर रही है। सरकार का ध्येय पारदर्शिता के साथ नागरिकों के लिए बनाई गई हर योजना का लाभ धरातल तक पहुंचाना है। ईज ऑफ लिविंग(Ease of Living) की दिशा में बढ़ते हुए नागरिकों के जीवनस्तर में सुखद बदलाव लाना है।
 
मुख्यमंत्री रविवार को पानीपत जिले के समालखा में छह लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
 
श्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं(government schemes) और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब से गरीब व्यक्तियों, किसानों और पिछड़े वर्ग की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर बन सके।
 
क्षेत्रवाद व परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश का एक समान विकास किया सुनिश्चित (Rising above the politics of regionalism and familyism, ensured uniform development of the state)
 
श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ- सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर चलते हुए हमने प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2014 में हरियाणा एक- हरियाणवी एक का नारा दिया था। पिछले 8 वर्षों में राज्य सरकार ने क्षेत्रवाद व परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठकर सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए हैं और आज हरियाणा विकास के पथ पर देश में कई राज्यों से आगे निकल रहा है।
 
थ्री-सी पर किया प्रहार (Hit on 3-C)
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार एक सिद्धांत पर कार्य करती है। हमारी सरकार थ्री-सी पर प्रहार करती है। ये 3 सी हैं- करप्शन, क्राइम और कास्ट से जुड़ी राजनीति। सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी, कोई नागरिक गलत काम करता हुआ पाया गया तो कड़ी करवाई होती है। भ्रष्टाचार का काल मनोहर लाल, समाज में भ्रष्टाचार बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि 3-सी पर प्रहार करने के साथ ही प्रदेश सरकार ने 5-एस शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वाभिमान, सुरक्षा और स्वालंबन पर जोर दिया है। हरियाणा में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से पात्र नागरिकों को हर योजना का लाभ घर बैठे ही मिल रहा है।
 
श्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने नागरिकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं और नागरिकों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्रदान भी किया जा रहा है। कार्यकर्ता नागरिकों को ऐसी सभी योजनाओं से अवगत कराएं और उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी जागरूक करें।
 
इस कार्यक्रम से पहले, सेवा साधना एव ग्राम विकास केंद्र में पहुंचने पर लोकसभा सांसद श्री संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, विधायक श्री प्रमोद विज व अन्य ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
 
इस मौके पर भाजपा हरियाणा प्रभारी श्री विपलब कुमार देब, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश धनखड़ व 6 लोकसभा क्षेत्रों के जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह पढ़ें:

हरियाणा में 3 बच्चे जिंदा जले; पति-पत्नी की हालत नाजुक, चौंकाने वाली बात- सभी के पैर आपस में बंधे थे

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और निगम चुनाव इंचार्ज डॉ. सुशील गुप्ता पहुंचे गुरुग्राम

Haryana : गुरुग्राम, फरीदाबाद व पंचकूला में कामकाजी महिलाओं के लिए बनेंगे हॉस्टल : मनोहर लाल