हरियाणा में पति की हैवानियत: पत्नी ने सेक्स करने से मना किया तो 3 दिन तक बेल्ट से पीटा, पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया

Husband Beaten Up Wife With Belt For Refusing Sex in Haryana

Husband Beaten Up Wife With Belt For Refusing Sex in Haryana

Husband Beaten Up Wife With Belt For Refusing Sex in Haryana: महिलाएं अक्सर अपने पति की क्रूरता का शिकार होती हैं। खासकर सेक्स करने से मना करने पर। दरअसल, ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं और अब एक ऐसा ही मामला हरियाणा के रोहतक से सामने आया है। जहां एक महिला के पति ने उसे सिर्फ इसलिए 3 दिन तक बेल्ट के साथ बेरहमी से पीटा क्योंकि उसने सेक्स करने से मना कर दिया था। पीड़ित महिला का आरोप है कि, इस पूरी घटना में पति के साथ उसकी सास भी शामिल रही। पीड़िता ने पुलिस में पति और सास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।

यह पढ़ें- बेटी का मां पर हमला; चाकू से गर्दन काटी, हरियाणा में नाराजगी ने लड़की को क्रूर बना दिया

दिल्ली की रहने वाली, लव मैरिज की थी

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता दिल्ली की रहने वाली बताई जाती है और उसने लव मैरिज की थी। पीड़िता का कहना है कि, हाल ही के दिनों में उसके पति ने उसके साथ सेक्स करने की इच्छा जताई थी लेकिन उसने मना कर दिया। जिसके बाद पति की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उसने उसे पीटना शुरू कर दिया। पति उसे लगातार 3 दिन तक बेल्ट से पीटता रहा। इस दौरान वह भागकर मायके चली आई। जिसके बाद मायके वालों ने जब उसकी हालत देखी तो उसे अस्पताल ले गए। जहां उसे भर्ती किया गया।

यह पढ़ें- हरियाणा में पुलिस की रेड; होटलों में पहुंची तो छत से कूदने लगे युवक-युवतियां, मची भागम-भाग

पुलिस ने जांच शुरू की

फिलहाल, पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई को अंजाम दे रही है। पुलिस घटना को लेकर छानबीन कर रही है।

यह पढ़ें- क्रूरता से सेक्स करता है पति; हरियाणा में महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, बोली- शारीरिक पीड़ा बहुत झेली है