पंचकूला में लुट गया खाली घर; 65 लाख की ज्वेलरी और लाखों में कैश ले उड़े चोर, कार से आए थे, दिनदहाड़े वारदात की

Thieves Theft at House in Panchkula

Thieves Theft at House in Panchkula

Thieves Theft at House in Panchkula: चोर अक्सर घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। खासकर खाली पड़े घरों में। चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकूला में एक ऐसी ही वारदात हुई है। जहां चोरों ने खाली पड़े एक घर को अपना निशाना बनाया और करीब 65 लाख की ज्वेलरी समेत 3 लाख के आसपास केश लेकर फरार हो गए। फिलहाल, इस वारदात के बाद घरवालों के होश उड़ गए हैं। पीड़ित घरवालों ने चोरी की शिकायत पुलिस को दी है। जहां पुलिस ने भी मामला दर्ज करते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि, पुलिस की छानबीन में चोरों का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

यह पढ़ें- क्रूरता से सेक्स करता है पति; हरियाणा में महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती, बोली- शारीरिक पीड़ा बहुत झेली है

चंडीगढ़ आए हुए थे घरवाले

घर के मुखिया वकील चरणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, वह शनिवार दोपहर के समय करीब 3 बजे अपनी पत्नी और सास के साथ चंडीगढ़ में फर्नीचर देखने के लिए गए थे। शाम को 6:45 के आसपास उनका वापिस घर आना हुआ। लेकिन घर पहुंचते ही उनके होश उड़ गए। चरणजीत सिंह बताते हैं कि, घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो 2 कमरों में सामान बिखरा हुआ पड़ा था। यह सब देख वह समझ गए कि घर में चोरी हो गई है। उन्होंने घर में रखी ज्वेलरी और कैश जब चेक किया तो ज्वेलरी भी गायब थी और कैश भी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह पढ़ें- फ्लाइट से पक्षी की टक्कर, VIDEO; एयर एशिया के विमान ने लखनऊ एयरपोर्ट से भरी थी उड़ान, यात्री घबराए, इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी

कार से आए थे चोर

बताया जाता है कि, चोरों ने करीब 30 मिनट में चोरी की घटना को अंजाम दिया है और पैसों व ज्यूलरी से भरे बैग को लेकर चलते बने हैं। चोर कार से आए थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि, चोरों ने पहले ही रेकी कर रखी थी। इसीलिए जब घरवाले घर को ताला लगाकर निकले तो कुछ मिनट बाद ही चोर एक कार में मौके पर पहुंच गए। बताते हैं कि, दो चोर घर के अंदर गए थे जबकि एक कार में बैठकर साथियों के लौटने का इंतजार करता रहा।

रिपोर्ट- आदित्य शर्मा