मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राई रेस्ट हाउस में सुना मन की बात कार्यक्रम

Mann Ki Baat

Mann Ki Baat

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने किसानों को बाजरे की खेती को बढ़ावा देने के लिए किया प्रेरित

प्रधानमंत्री ने लोगों को इंडिया द मदर ऑफ डेमोक्रेसी किताब को पढ़ने तथा प्रचार- प्रसार का किया आह्वान

हरियाणा सरकार भी किसानों को मोटे अनाज तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कर रही है प्रेरित - मनोहर लाल

चंडीगढ़, 29 जनवरी - Mann Ki Baat: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने रविवार को अपने सोनीपत दौरे के दौरान पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस(PWD Rest House) में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Shri Narendra Modi) ने किसानों को बाजरे की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भारत के लोगों द्वारा बाजरे से विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं जो भारत के अलावा अन्य देशों में भी मशहूर हो रहे हैं। ऐसा करने से बाजरे की खेती से जुड़े किसानों(farming farmers) की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। 

उन्होंने कहा कि भारत में वर्ष 2023 में हो रहे जी-20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के लिए बाजरे से बने व्यंजन तैयार करवाए जा रहे हैं ताकि वे भी भारतीय मोटे अनाज बाजरे का स्वाद चख सकें। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष भारत सरकार द्वारा ऐसे लोगों को पदमश्री पुरस्कार दिए गए हैं। जिन्होंने  आदिवासी जनजाति से संबंधित लोगों के जीवन से देश के अन्य लोगों को परिचित करवाया है। इसके अलावा ऐसी महानुभूतियों को भी पदमश्री अवार्ड दिया गया है, जिन्होंने नक्सलवादियों को नक्सलवाद छोड़ने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे नायकों के जीवन परिचय से हमें अच्छे काम करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। भारत के इसी लोकतंत्र पर एक किताब इंडिया द मदर ऑफ डेमोक्रेसी लिखी गई है, जिसमें हमारे लोकतंत्र इतिहास व संस्कृति के बारे में लिखा गया है। प्रधानमंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि देश के प्रत्येक नागरिक को यह किताब अवश्य पढ़नी चाहिए और दूसरे लोगों को भी इसको पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इसके अलावा, हमें इस किताब का प्रचार प्रसार करना चाहिए ताकि अन्य देशों के लोगों को भी भारत के समृद्ध लोकतंत्र के बारे में परिचित करवाया जा सके।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार मोटे अनाज व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक व प्रेरित कर रही है, ताकि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि हमें भविष्य में प्राकृतिक व मोटे अनाज की खेती की ओर रुख करना होगा ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य को ठीक रख सकें और स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकें। 

इस मौके पर सांसद श्री रमेश कौशिक, राई के विधायक श्री मोहनलाल बडौली उपस्थित रहे।

यह पढ़ें:

हरियाणा में 2 बसों की भयंकर टक्कर; हाईवे पर रोडवेज और निजी बस में हुई भिड़ंत, हादसे से अफरा-तफरी मची

Panchkula: ड्रग पैडलर के खुलासे पर महिला 338 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Haryana : हरिहर योजना के तहत किया जा रहा अनाथ बच्चों का पालन-पोषण : मनोहर लाल