चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के साथ जुड़े पंचकूला का नाम

Chandigarh Railway Station

Chandigarh Railway Station

हरियाणा सरकार ने केंद्र को लिखा पत्र
पंचकूला की तरफ भी मिलें चंडीगढ़ जैसी सुविधाएं

चंडीगढ़। Chandigarh Railway Station: चंडीगढ़ में अलग विधानसभा इमारत की मांग कर रहे हरियाणा ने अब चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन(Chandigarh Railway Station) का नाम बदलने की मांग उठा दी है। हरियाणा सरकार चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन(Chandigarh Railway Station) के नाम के साथ पंचकूला(Panchkula) का नाम लगाने की मांग की है। इससे पहले हवाई अड्डे के नाम को लेकर हरियाणा व पंजाब में विवाद रहा है।
हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने रेलवे स्टेशन का नाम चंडीगढ़-पंचकूला रखे जाने की वकालत की है। साथ ही उन्होंने पंचकूला के यात्रियों को भी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की तरह सुविधाएं देने की मांग की है।

हरियाणा विधानसभा स्पीकर ने कहा है कि इस रेलवे स्टेशन का नाम चंडीगढ़-पंचकूला रेलवे स्टेशन होने से पंचकूला आने वाले यात्रियों को विशेष लाभ होगा। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर पंचकूला जाने वाले यात्री असमंजस में रहते है कि उन्हें पंचकूला के लिए कहां से जाना है। इसी दुविधा में कुछ यात्री कालका रेलवे स्टेशन तक भी पहुंच जाते हैं। 
हरियाणा विधानसभा स्पीकर ने सोमवार को बताया कि उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी बातचीत की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा एक प्रस्ताव तैयार कर भिजवाया जाए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम चंडीगढ-पंचकूला रेलवे स्टेशन रखने के लिए रेल मंत्रालय को पत्र लिखा है। हरियाणा सरकार द्वारा केंद्र को लिखे गए पत्र में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर पंचकूला की ओर भी 24 घंटे रिजर्वेशन काउंटर बनाने,वेटिंग लाउंज, पार्किंग व अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की गई है।

यह पढ़ें: