HTET 2022 के Admit Card: परीक्षार्थी इस डेट से कर पाएंगे डाउनलोड, हरियाणा सरकार ने अधिसूचना के साथ जारी किया लिंक

How To Download HTET 2022 Admit Card

How To Download HTET 2022 Admit Card

How To Download HTET 2022 Admit Card : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 लेवल-1, 2 व 3 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों (HTET Examinees) के लिए एक अहम अधिसूचना जारी हुई है| यह अधिसूचना उनके एडमिट कार्ड को लेकर है| इसलिए अगर परीक्षार्थियों के मन में यह सवाल था कि वह एचटेट 2022 की परीक्षा में बैठने के लिए अपना एडमिट कार्ड (HTET Admit Card 2022) कबसे डाउनलोड कर सकेंगे? तो उनके सवाल का जवाब ये रहा|

हरियाणा सरकार के शिक्षा बोर्ड ने जानकारी दी है कि, एचटेट परीक्षा 2022 के लिए 26 नवम्बर 2022 से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे| परीक्षार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की आधकारिक वेबसाइट http://bseh.org.in पर से अपने-अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं|

3 व 4 दिसम्बर को HTET 2022 की परीक्षा

बतादें कि, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 लेवल-1, 2 व 3 के लिए परीक्षा का आयोजन 03 व 04 दिसम्बर, 2022 को करवाया जा रहा है| बोर्ड ने परीक्षा को लेकर पूरी तरह से व्यवस्था कर ली है|

504 केन्द्रों पर HTET 2022 की परीक्षा

HTET 2022 की परीक्षा के लिए 504 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं| इन सभी परीक्षा केन्द्रों पर कुल 3,05,717 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए शामिल होंगे| गौरतलब है कि परीक्षार्थियों के साथ-साथ शिक्षा बोर्ड के लिए भी अध्यापक पात्रता परीक्षा एक चुनौतीपूर्ण परीक्षा रहती है| क्योंकि इस दौरान पेपर लीक और नकल व फर्जी गतिविधियों का डर रहता है|

HTET 2022 परीक्षा की हाईटेक मॉनिट्रिंग

हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अनुसार, इस बार बड़ी बारीकी से हर चीज का ध्यान रखा जा रहा है| कई प्रभावशाली उड़नदस्तों का गठन किया गया है साथ ही परीक्षा केंद्रों के नजदीक कड़ी निगरानी रखी जाएगी| शिक्षा बोर्ड ने बताया कि, HTET 2022 परीक्षा पर पैनी नजर रखने के लिए खुद बोर्ड मुख्यालय पर हाईटेक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। बोर्ड ने यह भी कहा कि परीक्षा के दौरान असली अभ्यर्थी के स्थान पर नकली अभ्यर्थी पाये जाने पर परीक्षार्थी के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।