सूटकेस में फिर एक लाश मिली: अब हरियाणा के फरीदाबाद में ऐसी घटना, आधी है बॉडी, कीड़े पड़े, गर्दन अलग

Dead Body Found in Suitcase in Faridabad

Dead Body Found in Suitcase in Faridabad

Dead Body Found in Suitcase in Faridabad : आखिर ये क्या हो रहा है? टुकड़ों में और सूटकेस में लाशें पर लाशें मिल रही हैं| यह तो बेहद भयावह है| दरअसल, एक बंद सूटकेस में फिर से एक लाश मिली है| घटना दिल्ली (Delhi) से सटे हरियाणा (Haryana) के फरीदाबाद (Faridabad) की है|

फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके में सड़क से कुछ दूरी पर जंगल-झाड़ियों में पड़े सूटकेस के अंदर एक आधी-अधूरी लाश पाई गई है| लाश बुरी तरह से सड़ी हुई है| कीड़े पड़ चुके हैं| गर्दन अलग है| बॉडी के नीचे का हिस्सा भी मौजूद नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है|

Dead Body Found in Suitcase in Faridabad
Dead Body Found in Suitcase in Faridabad

वहीं, लाश की हालत के हिसाब से उसकी पहचान करना अभी मुश्किल है| लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, सूटकेस के साथ महिला के कपड़े मिले हैं| इसलिए माना जा रहा है कि यह लाश एक महिला की हो सकती है| फिलहाल, पुलिस अब इस आधी-अधूरी लाश को लेकर आगे की बनती कार्रवाई करेगी| इस लाश के अन्य हिस्सों को खोजेगी| पुलिस जंगल में तलाशी अभियान चलाएगी|

Dead Body Found in Suitcase in Faridabad
Dead Body Found in Suitcase in Faridabad

लाश देख पुलिस के भी होश उड़े

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल में एक बंद सूटकेस पड़ा है और उसमें किसी की लाश सी प्रतीत हो रही है| इधर, सूचना के बाद जब पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सूटकेस को खोला तो वो भी हैरान रह गए।

Dead Body Found in Suitcase in Faridabad
Dead Body Found in Suitcase in Faridabad

श्रद्धा हत्याकांड ने पहले ही फैला रखी है सनसनी

ध्यान रहे कि, दिल्ली का श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case In Delhi) हर तरफ चर्चित हो रहा है| हाल ही में श्रद्धा हत्याकांड को अंजाम दिया गया था| श्रद्धा के मुस्लिम प्रेमी आफताब ने लिव-इन में रहते हुए श्रद्धा की हत्या की थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर जंगल में फेंक दिए थे। फिलहाल, आरोपी आफताब इस वक्त दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है| दिल्ली पुलिस श्रद्धा मर्डर केस को सुलझाने में जुटी हुई है।