उधर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पार्टी में मचा घमासान... इधर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बताने लगे Solution, जरा देखें क्या सलाह दे डाली?

Home Minister Anil Vij on Congress President Election

Home Minister Anil Vij on Congress President Election

Home Minister Anil Vij on Congress President Election : कांग्रेस में स्थाई अध्यक्ष को लेकर बड़े लंबे समय से तलाश जारी थी और अब जब इस बाबत कोई फैसला होने जा रहा है तो पार्टी में जोरों का घमासान मच गया है| दरअसल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष का उम्मीदवार बनने और सीएम पद से इस्तीफा देने को कहा गया है| जहां ऐसे में आलाकमान के सामने गहलोत तो कुछ नहीं कह पा रहे हैं लेकिन उनके विधायक विफर गए हैं और विधायकों के विफरने से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार पर संकट आ गया है| लग रहा है कि कहीं सरकार न गिर जाए|

सचिन पायलट का क्या?

अशोक गहलोत के सीएम पद से हटने के बाद सचिन पायलट को राजस्थान का सीएम बनाया जाना था लेकिन यह सब अब मुमकिन नहीं दिख रहा है| सचिन पायलट का सीएम बनना अब केवल बातों में ही नजर आ रहा है| फिलहाल, कांग्रेस आलाकमान के लोगों की राजस्थान से दिल्ली और दिल्ली से राजस्थान की दौड़ जारी है| बैठकें हो रही हैं और इस बीच अब मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ की भी एंट्री हुई है| अब देखना यह होगा कि क्या परिणाम निकलकर सामने आता है? लेकिन कुछ भी हो पर विपक्ष इस पूरे घटनाक्रम पर पूरी आँख गड़ाकर बैठा है|

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की सुनिए

उधर कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पार्टी में जहां घमासान जारी है तो वहीं इधर बीजेपी के नेता इस पूरे घटनाक्रम पर खूब तंज कस रहे हैं| जहां इस कड़ी में अब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का भी एक बयान सामने आया है|

विज का कहना है कि, जिन अशोक गहलोत से अपना प्रदेश नहीं संभल सकता| कांग्रेस उन्हें देश संभालने की जिम्मेदारी देना चाहती है। विज ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि लोकतंत्र का सिद्धांत यह कहता है कि विधायकों का गुप्त मतदान कराकर मुखिया का चुनाव करना चाहिए| लेकिन जो भी चल रहा है उसको देखते हुए तो लगता है कि कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं है|

यह पढ़ें - Congress के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव अधिसूचना जारी: ये रहा पूरा शेड्यूल, देखें कब से कब तक नामांकन, कब वोटिंग और कब आएगा रिजल्ट