Fire in Panchkula Factory: पंचकूला फैक्ट्री में आग से झुलसे दोनों की चंडीगढ़ के पीजीआई में मौत।

Fire in Panchkula Factory

Fire in Panchkula Factory: पंचकूला फैक्ट्री में आग से झुलसे दोनों की चंडीगढ़ के पीजीआई में मौत।

पंचकुला। 7 अगस्त को इंडस्ट्रीज एरिया के प्लाट नंबर 192-193 स्टाइलम(stylum) जो कि गोल्डन लेमिनेट(golden laminate) के नाम से भी जानी जाती है। कि फैक्ट्री में सुबह करीब 7 बजे आग लगी थी। जिसमें दो व्यक्ति जिनका नाम अशोक जिसकी उम्र 30 साल। और बबलू 35 साल आग में बुरी तरह झुलस गए थे। जिनको पहले सेक्टर 6 हॉस्पिटल पंचकूला(Hospital Panchkula) ले जाया गया। जहाँ से हालत काफी गभीर देखते हुए दोनों व्यक्तियो को चंडीगढ़ पीजीआई(Chandigarh PGI) रैफर किया गया था। जहाँ पर कल दोनों को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी।

             अशोक और बबलू दोनों पंचकूला के सेक्टर 19 के गांव अभेयपुर में किराए पर रहते थे। अशोक हरियाणा के जींद का रहने वाला था। और अभेयपुर में किराए पर अकेला रहता था। जबकि बबलू जो कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। और अभेयपुर गांव में परिवार के साथ रहता था।

           सेक्टर 20 पुलिस थाना के एस एच ओ महिंदर सिंह जी ने बताया कि हमने फैक्ट्री वालो के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।