Gyan Chand Gupta inaugurated municipal vehicles

कांग्रेस पर अध्यक्ष का वार, 25 को करेंगे जिले में किए 111 कामों की सूची, बोले 5 साल कांग्रेस के हाथ में थी सत्ता क्या काम किए

Gyan Chand Gupta inaugurated municipal vehicles

Gyan Chand Gupta inaugurated municipal vehicles

अर्थ प्रकाश आदित्य शर्मा

पंचकूला, 9 मई: जिले में भाजपा शासन काल हुए वीकासकार्यों पर उंगली उठाने वाली कांग्रेस को अब विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता जवाब देंगे। विकास के मुद्दे पर आमने सामने हो रही भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। अब इस माहौल में कांग्रेस को जवाब देने खुद ज्ञानचंद गुप्ता आ गए हैं। जिन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्र मोहन को स्वालों में घेर लिया है। 

मंगलवार को पंचकूला में नगर निगम की सिग्रिगेशन की गाड़ियों को रवाना करने के कार्यक्रम का श्री गुप्ता ने नारियल तोड़ कर उद्घाटन किया। इस मौके पर चद्रमोहन को उनके स्वलों के जवाब को लेकर ऐलान किया की वो 25 मई को बड़ा खुलासा करेंगे। वो कांग्रेस को जवाब देने के लिए पिछले 5 सालों में कराए अपने 111 कामों की सूची जारी करेंगे। गौरतलब है की पूर्व सी एम ने दावा किया था की भाजपा की ओर से पिछले 5 सालों में एक ईंट भी नही लगाई गई थी। जिसके बाद से भाजपाई और कांग्रेसी नेता आमने सामने आ गए हैं।