CM भगवंत मान का अहम फैसला: पंजाब में यह बड़ा आदेश जारी, देखिये क्या है पूरा मामला

CM भगवंत मान का अहम फैसला: पंजाब में यह बड़ा आदेश जारी, देखिये क्या है पूरा मामला

Government action on open borewells in Punjab

Government action on open borewells in Punjab

Punjab News : CM भगवंत मान के एक अहम फैसले के बाद पंजाब में एक बड़ा आदेश जारी हो गया है| मिली जानकारी के अनुसार, CM भगवंत मान ने पंजाब में खुले बोरवेलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है| अब पंजाब में खुले बोरवेलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी| आदेश में खुले बोरवेलों को बंद करने को कहा गया है| अगर बोरवेल खुल मिलते हैं तो आपराधिक मामले के तहत कार्रवाई होगी |

एक मासूम की मौत के बाद सरकार का एक्शन....

बतादें कि, पंजाब सरकार का ऐसा एक्शन एक मासूम की मौत के बाद सामने आया है| दरअसल, कुछ दिन पहले ही पंजाब के होशियारपुर जिले में एक बड़ा दर्दनाक हादसा (Punjab Borewell Accident) हो गया था| ज‍िले के एक गांव में करीब 100 फीट गहरे बोरवेल में एक छह साल का बच्‍चा ग‍िर गया था| बच्चा कई घंटों तक बोरवेल में फंसा रहा| आखिरकार कड़ी मशक्क्त के बाद जबतक बच्चे को निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी| बताया जाता है कि, बच्चा जल्दी-जल्दी में भाग रहा था तभी खुले पड़े बोरवेल में गिर गया|

बोरवेल में गिरने से अबतक कई मौतें...

बतादें कि, पंजाब ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों ने बोरवेल में गिरने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं| बोरवेल में गिरने से कई बच्चे अपनी जान गवां चुके हैं| हालांकि, कइयों को कड़ी मशक्क्त के बाद सुरक्षित भी बाहर निकाल लिया गया है|