Gold and Silver Prices Fall in Spot

सोना-चांदी के दामों में गिरावट, सराफा बाजार में आई नरमी

undefined

Gold and Silver Prices Fall in Spot

शुक्रवार को सोना-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सराफा बाजार में नरमी देखने को मिली। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,55,750 रुपये हो गई, जो गुरुवार को 1,57,500 रुपये थी। वहीं 22 कैरेट सोना भी सस्ता होकर 1,44,850 रुपये पर आ गया, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 1,46,480 रुपये था।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी का भाव 2,53,400 रुपये रहा, जो गुरुवार को 2,58,700 रुपये था।

वहीं दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत में हल्की तेजी देखने को मिली और यह 1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। चांदी की कीमत में भी 1,737 रुपये का उछाल आया, जिससे यह 2,50,365 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों ही तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि घरेलू सराफा बाजार में फिलहाल गिरावट का रुख बना हुआ है।