Five Himachal cadre IPS officers promoted to the post of Director General
BREAKING
पुलिस ने अपहरण कर मौत के घाट उतारने वाले तीन शातिर आरोपियों को 24 घंटे के भीतर किया काबू बुलडोजर के ऊपर भरभराकर गिरी बिल्डिंग; हादसे का LIVE वीडियो भयानक, यूपी में बुलडोजर एक्शन के दौरान हुआ बड़ा हादसा मानव रचना में 2,150 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान; केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने एम्स की संख्या 6 से बढ़कर 23 होने का उल्लेख किया मानव रचना में 2,150 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान; केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने एम्स की संख्या 6 से बढ़कर 23 होने का उल्लेख किया BJP की रितू तावड़े होंगी मुंबई की नई मेयर; कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था, अब बनेंगी BMC की बॉस, सस्पेंस खत्म हुआ

हिमाचल कैडर के पांच आईपीएस अधिकारियों को महानिदेशक पद पर पदोन्नति, तीन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

Five Himachal cadre IPS officers promoted to the post of Director General

Five Himachal cadre IPS officers promoted to the post of Director General

Five Himachal cadre IPS officers promoted to the post of Director General- शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 1995 एवं 1996 बैच के पांच भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को महानिदेशक (डीजी) रैंक में पदोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

यह पदोन्नति बैक-डेट, अर्थात 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। सरकार द्वारा जिन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में पदोन्नत किया गया है, उनमें 1995 बैच के सतिंदर पाल सिंह, 1995 बैच के एन. वेणुगोपाल (अपर महानिदेशक, होमगार्ड, सिविल डिफेंस एवं अग्निशमन सेवाएं) तथा 1996 बैच की सतवंत अटवाल त्रिवेदी, 1996 बैच के अजय कुमार यादव और 1996 बैच के अभिषेक त्रिवेदी (अपर महानिदेशक, कारागार सेवाएं) शामिल हैं।

पांच में से तीन अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर: इन पांच पदोन्नत आईपीएस अधिकारियों में से सतवंत अटवाल त्रिवेदी और अभिषेक त्रिवेदी वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में सेवारत हैं, जबकि सतिंदर पाल सिंह, एन. वेणुगोपाल और अजय कुमार यादव इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण इन अधिकारियों को परफॉर्मा (प्रोफार्मा) आधार पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

सरकार के इस निर्णय से हिमाचल कैडर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के प्रशासनिक दायित्व और अधिक सुदृढ़ होंगे।