सभी मिलजुल कर पंजाब विश्वविद्यालय के हित में काम करेंगे - सत्य पाल जैन

चण्डीगढ़ 02 जुलाई, 2022. चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद श्री सत्य पाल जैन जो आज सर्वसम्मति से पंजाब विश्वविद्यालय की सिंडीकेट के सदस्य चुने गये हैं ने कहा कि हम सब मिलकर और सभी को साथ लेकर पंजाब विश्वविद्यालय के हित में काम करेंगे तथा पंजाब विश्वविद्यालय को ओर अधिक उंच्चाईयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। यहां ये उल्लेखनीय है कि आज हुये चुनाव में श्री जैन तथा उनकी सारी टीम ने सभी 15 सीटों पर निर्विरोध विजय प्राप्त की है।
       श्री जैन ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय के इतिहास में शायद पहली बार सभी सीटों पर सर्वसम्मति से चुनाव हुआ है तथा मिलजुल कर काम करने वाले एक गु्रप के उनके साथियों ने सभी 15 सीटों पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि यह भी पहली बार हुआ है कि पंजाब विश्वविद्यालय के सिंडीकेट के चुनाव में 15 में से 6 महिलाएं चुनकर आई हैं। उन्होंने कहा कि आज चुनी गई टीम संतुलित टीम है जिसमें विश्वविद्यालय तथा कॉलेजों से जुडे़ सभी वर्गो को समुचित प्रतिनिधित्व दिया गया है।
     श्री जैन ने कहा कि सभी चुने हुये सदस्य एक टीम की तरह काम करेंगे तथा उनका लक्ष्य पंजाब विश्वविद्यालय की सर्वांगिन उन्नति ही होगा।