मेयर कार्यालय में दिल्ली के नए मेयर प्रवेश वाही एवं उपमेयर का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन

मेयर कार्यालय में दिल्ली के नए मेयर प्रवेश वाही एवं उपमेयर का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन

Delhis new Mayor

Delhi's new Mayor, Pravesh Wahi, and the Deputy

अनिल कुमार गुप्ता दिल्ली, दिल्लीः सिविक सेंटर परिसर में स्थित मेयर कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने किया दिल्ली के नव निर्वाचित मेयर प्रवेश वाही एवं उप मेयर डॉ मोनिका पंत का पुष्प गुच्छ देकर गर्मजोशी के साथ अभिनंदन । प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गठित केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद योगेन्द्र चांदोलिया एवं कमलजीत सहरावत की टोली की व्यवस्था में भाजपा ना सिर्फ महापौर एवं उप महापौर चुनाव जीती बल्कि भाजपा के दो सदस्य मास्टर जय भगवान यादव एवं मनीष चड्डा निर्विरोध दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति के सदस्य निर्वाचित हुए और साथ ही मास्टर जय भगवान यादव को भाजपा दल का नेता सदन भी चुना गया।

इस बार निगम दल में अनुभव एवं युवा जोश दोनों को बराबर का अवसर देते हुए जहां लम्बे अनुभव वाले श्री प्रवेश वाही एवं मास्टर जय भगवान को चुना है तो वहीं डा. मोनिका पंत एवं मनीष चड्डा को चुन कर युवा जोश को सीखने एवं सेवा करने का अवसर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष का मानना है कि नवनिर्वाचित महापौर प्रवेश वाही का निगम पार्षद के रूप में लम्बा अनुभव दिल्ली के रखरखाव को और बेहतर बनाने में सहायक होगा। मेयर कार्यालय एवं सिविक सेंटर में दिखाई दिया जश्न का माहौल। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हुआ जीत की खुशी का इजहार