Crocodile seen in Kurukshetra SYL, stirred up

कुरुक्षेत्र एसवाईएल में दिखा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

Kurukshetra-SYL

Crocodile seen in Kurukshetra SYL, stirred up

कुरुक्षेत्र/अंबाला। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में बचगांवा पुल के पास एसवाईएल नहर में 5-6 फुट लंबा मगरमच्छ देखा गया है।  जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, जिसके बाद से जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। नहर के आसपास आने के लिए किसी को अनुमति नहीं दी गई है। उधर, नहर में करीब 20 फुट पानी होने के चलते सर्च अभियान नहीं चलाया जा सका।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह गांव बचगांवा वासी जरनैल सिंह नहर की पटरी पर अपने पशुओं को चरा रहे थे। तभी उन्हें नहर की पटरी पर एक मगरमच्छ दिखाई दिया, जिसकी सूचना उन्होंने गोताखोर परगट सिंह को दी। परगट सिंह ने मौके पर पहुंच नहर के आसपास मगरमच्छ की तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके तुरंत बाद सूचना मिलने पर वन्य विभाग की टीम पहुंची।

एसवाईएल में पानी कम होने के बाद चलाया जाएगा सर्च अभियान

बताया गया कि एसवाईएल में 20 फुट पानी चल रहा है, जिसकी वजह से नहर में सर्च अभियान नहीं चलाया जा सका। बताया गया कि सिंचाई विभाग को नहर का पानी रोकने के लिए सूचित किया है, ताकि पानी कम होने पर सर्च अभियान चलाया जा सके।

गोताखोर परगट सिंह ने बताया कि नहर की पटरी पर देखा गया मगरमच्छ करीब 6 फुट लंबा है। 2-3 दिन में जब भी पानी कम होगा उनकी टीम सर्च अभियान चलाएगी।