Corona virus returned again : एक समय में देश-दुनिया ने अपने कोहराम से झकझोर रख देने वाला कोरोना वायरस अब एक बार फिर अपनी स्पीड पकड़ता नजर आ रहा है| दरअसल, कई राज्यों में रोज सामने वाले कोरोना मामलों में एकदम से बढ़ोत्तरी हुई है| केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि कई जगहों पर कोरोना मामलों में इजाफा हुआ है| मंत्रालय के अनुसार केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई| इन राज्यों में सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में है| हालांकि, कोरोना के तेजी के इस दौर (Corona virus returned again) में कोरोना वैक्सीन मौजूद है| लेकिन फिर भी सावधनी रखना बेहद जरुरी है|
केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2021