पंजाब: CM मान ने अपने मंत्रियों को दी खुली चेतावनी, साफ-साफ शब्दों में कान में डाल दी यह बात

पंजाब: CM मान ने अपने मंत्रियों को दी खुली चेतावनी, साफ-साफ शब्दों में कान में डाल दी यह बात

CM Bhagwant Mann warns to Ministers

CM Bhagwant Mann warns to Ministers

Punjab News: आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में उसकी सरकार की जो ईमानदार छवि पेश की जा रही थी, उसपर स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला ने दाग लगाने का काम किया है| विजय सिंगला ने जो किया है उससे आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर सवाल खड़े हो उठे हैं| पार्टी के साथ-साथ सरकार शर्मसार हुई है| फिलहाल, विजय सिंगला को तो मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया है और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जा रही है| मगर यह सब कुछ सामने आने के बाद अब सीएम भगवंत मान का माथा काफी ज्यादा ठनका हुआ है और उन्होंने अपने मंत्रियों को अब एक खुली चेतावनी जारी कर दी है|

साफ-साफ शब्दों में कान में डाल दी यह बात....

मिली जानकारी के अनुसार, विजय सिंगला का मामला सामने आने के बाद सीएम भगवंत मान ने अपने मंत्रियों के साथ एक अहम मीटिंग की| यह मीटिंग मंत्रियों को हिदायत देने के लिए ही बुलाई गई थी| मीटिंग में सीएम मान ने अपने मंत्रियों को साफ-साफ शब्दों में हिदायत देते हुए कहा है कि वह कतई भ्रष्टाचार में लिप्त न हों| वर्ना उनपर भी वही कार्रवाई की जाएगी जो विजय सिंगला पर हुई है|

सीएम मान ने मंत्रियों से सरकारी कामकाज से परिवार के सदस्यों या रिश्तेदारों को दूर रखने को कहा है| सीएम मान ने साफ कर दिया है कि सरकारी काम में परिवार के सदस्यों या रिश्तेदारों को शामिल नहीं किया जाना चाहिए| उन्हें सरकारी कामकाज से हर हाल में दूर रखें| इसके अलावा यह भी सुनिक्षित किया जाए कि कहीं वह आपके नाम पर रौब तो नहीं झाड़ रहे हैं|

सीएम मान का मानना है कि सरकारी कामकाज से परिवार के सदस्यों या रिश्तेदारों को शामिल करने से भ्रष्टाचार पनप सकता है या पनपता है| इसीलिए सीएम मान ने मंत्रियों से साफ कह दिया है कि वह ऐसा करने से गुरेज करें| इसके साथ ही मान ने विधायकों के लिए भी यही फरमान जारी किया है| बरहाल, सीएम मान की इस हिदायत से मंत्री-विधायक अब संभलकर चल रहे हैं| क्योंकि वह जान रहे हैं कि सीएम मान जब विजय सिंगला की कुर्सी छीन सकते हैं तो उनपर भी यह नौबत आ सकती है|

काम पर 1% कमीशन की मांग करते थे विजय सिंगला....

बतादें कि, विजय सिंगला अपने विभागीय काम में 1% कमीशन की मांग करते थे| जिसके सबूत सीएम मान के हाथ लगे और फिर सिंगला पर एक्शन हो गया| बताया जाता है कि, स्वास्थ्य मंत्री पद से बर्खास्त हुए विजय सिंगला ने भी अपने रिश्तेदार को अपना ओ.एस.डी. लगाया हुआ था और उसी रिश्तेदार के माध्यम से भ्रष्टाचार का सारा खेल चल रहा था|

विजय सिंगला के बारे में .......

बतादें कि, विजय सिंगला पंजाब की मानसा विधानसभा सीट से विधायक बने हैं| उन्होंने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को हराया है। विजय सिंगला पेशे से डॉक्टर हैं। वह पहली बार विधायक बने हैं। विजय सिंगला काफी चर्चा में थे कि वह पहली बार विधायक बनते ही मंत्री बन गए| फिलहाल, अब उनकी किरकरी को लेकर चर्चा हो रही है|