Child Dead Body Found on Sukhna Lake: चंडीगढ़ सुखना लेक पर बच्चे की लाश मिली, लोगों में मचा हड़कंप, पुलिस को दी गई सूचना

चंडीगढ़ सुखना लेक पर फिर वही खौफनाक मंजर: अब बच्चे की लाश मिली, लोगों में मचा हड़कंप, पुलिस को दी गई सूचना

Child Dead Body Found on Sukhna Lake

Child Dead Body Found on Sukhna Lake

Child Dead Body Found on Sukhna Lake : चंडीगढ़ (Chandigarh) में जिस सुखना लेक (Sukhna Lake) घूमने के तौर पर सुर्खियों में होना चाहिए| वह आजकल लाशों (Dead Bodies) के लिए सुर्खियों में आ रखी है| बीते 28 अक्टूबर को यहां जालंधर की एक लड़की की लाश मिली थी और अब यहां एक बच्चे की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है| शुरुवाती जांच में बच्चे की उम्र 6 से 7 साल के करीब बताई जा रही है|

इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे की लाश को कब्जे में लेते हुए आगे की जांच के साथ बनती कार्रवाई शुरू कर दी है| पुलिस बच्चे की पहचान के लिए लोगों से भी पूछताछ कर रही है| बच्चे की लाश पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी गई है| वहीं जानकारी के अनुसार, बच्चे के शरीर के ऊपर किसी तरह का कोई भी निशान नहीं मिला है|

यह पढ़ें - सुखना लेक, लड़की, लाश और अब दहला देने वाला खुलासा: हत्या करने के लिए पंजाब से चंडीगढ़ पंहुचा, शादी की बात पर बेरहम कातिल बन बैठा Boyfriend

लेक में उतरा रही थी बच्चे की लाश

आपको बतादें कि, आज मंगलवार दोपहर के समय यह मृतक बच्चा लेक के पानी में उतराता हुआ देखा गया| जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई| वहीं मौके पर पहुंची पुलिस बच्चे को लेक के पानी से निकाल तत्काल सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंची| जहां डॉक्टरों ने भी बच्चे को मृत घोषित कर दिया|

यह पढ़ें - मोमोज खाते हैं तो सावधान, मौत हो सकती है... AIIMS ने जारी की चेतावनी

बीते सोमवार की शाम एक युवक ने लगा दी थी सुखना में छलांग

जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार की शाम एक युवक ने भी जान देने के लिए सुखना लेक में अचानक से छलांग लगा दी थी| वो तो गनीमत रही कि इसी दौरान मौके पर दौड़ लगा रहे एक मेजर और एक इंजीनियर ने युवक के इस कृत्य को देख लिया और उसके पीछे वो भी लेक में कूद गए और उक्त युवक को बाहर निकाल लाये| युवक बीकॉम के छात्र बताया जाता है|

यह पढ़ें - सावधान! अगर आप भी हेयर ड्रेसर की दुकान पर बालों को इस तरह करवाते हैं सेट, यह VIDEO दिल बैठा देगा

 

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी