गयाजी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दौरा: धार्मिक आस्था और विकास का संगम

गयाजी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दौरा: धार्मिक आस्था और विकास का संगम

Chief Minister Samrat Choudharys visit to Gayaji

Chief Minister Samrat Choudhary's visit to Gayaji

गयाजी। मोक्ष और ज्ञान की भूमि पर पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विष्णुपद मंदिर परिसर में भगवान श्री हरि के चरण पर पुष्पांजलि, दुधाभिषेक पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने बिहार में अमन चैन, शांति, विकास, समृद्धि को लेकर भगवान से कामना की। पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री देवघाट पहुंचे, जहां गयाजी रबर डैम का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने देवघाट और विष्णुपद कॉरिडोर बनने वाले स्थल का भी निरीक्षण किया। देवघाट पर काफी संख्या में जीविका दीदी मौजूद थी, जीविका दीदी ने सम्राट चौधरी जिंदाबाद, सम्राट भैया जिंदाबाद के नारे लगाए।

इससे पहले विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति ने उन्हें भगवान श्री हरि के चरण चिह्न और शॉल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री का काफिला विष्णु पद से बोधगया के लिए विष्णुपद से रवाना हो गया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन से पहले पुलिस रही तैनात

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोधगया आगमन के पूर्व गयाजी के विष्णुपद और देवघाट पर नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार एवं नीचक बताने के डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हैं।


गया एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई। इस क्रम में बोधगया मठ एवं महाबोधि मंदिर परिसर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।