चंडीगढ़ प्रशासन में बदलाव: स्वप्निल एम. नाइक की छुट्टी के दौरान जिम्मेदारियां बांटी गईं

Changes in Chandigarh Administration

Changes in Chandigarh Administration

चंडीगढ़, 6 दिसंबर: Changes in Chandigarh Administration: प्रशासन में आईएएस अधिकारी स्वप्निल एम. नाइक( सचिव (पर्सनल), चंडीगढ़ प्रशासन), 6 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक छुट्टी पर रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति में उनकी कुछ जिम्मेदारियों का कार्य निम्नलिखित अधिकारियों को सौंपा गया है। प्रेरणा पुरी, (आईएएस) सचिव, कमेटी हाउस अलॉटमेंट, प्रदीप कुमार चेयरमैन, सिटको, अनुराधा एस. चगती, (सीएसएस) सचिव, पर्सनेल और सचिवालय एस्टैब्लिशमेंट तथा सचिव, हॉस्पिटैलिटी संभालेंगी। 

चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये अधिकारी अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ-साथ उपरोक्त कार्य भी संभालेंगे।
एच. राजेश प्रसाद( मुख्य सचिव, यू.टी., चंडीगढ़) ने यह आदेश 5 दिसंबर 2025 को जारी किया।