चंडीगढ़ कांग्रेस में नई जिम्मेदारी:विक्टर सिद्धू बने कांग्रेस प्रदेश सेक्रेटरी

New responsibility in Chandigarh Congress

New responsibility in Chandigarh Congress

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। New responsibility in Chandigarh Congress: शुक्रवार को सैक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन में कई कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की गई।चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष एचएस लक्की ने चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश के जॉइंट सेक्रेटरी विक्टर सिद्धू के कामकाज को देखते हुए उन्हें सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले सिद्धू चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस में ज्वाइंट सेक्रेटरी की अपनी सेवाएं दे रहे थे।इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेश के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। सिद्धू को नई जिम्मेदारी मिलने पर ब्लॉक प्रधान बलविंदर कौर, सुरजीत कुमार,सर्वजीत कौर,कविता, पूनम, निकूदीमस,ओमबीर और कांग्रेस के कई अन्य कार्यकर्ताओ ने उन्हें बधाई दी।