शहर में एक ही दिन में सामने आए 21 नये कोविड पाजिटिव केस

Chandigarh Corona Update

Chandigarh Corona Update

चंडीगढ़,31 मार्च: Chandigarh Corona Update: शहर में कोविड के मरीजों की संख्या का आंकड़ा धीरे धीरे बढऩे लगा है। शहर में शुक्रवार को  कोविड पाजिटिव(COVID-19 positive) के 21 नये केस सामने आए। एेसे में शहर में कोविड एक्टिव मरीजों की संख्या 70 हो गई है। शहर में एक दिन की कोविड पाजिटिवी(COVID-19 positive) दर 5.53 प्रतिशत आंकी गई है जो चिंता की बात है। शहर में सैक्टर 15 में सबसे ज्यादा 5 केस सामने आए हैं तो सैक्टर 20,44 व डडडूमाजरा में क्रमश: 2,2,2 केस, मलोया में 3 केस सामने आए। वहीं सैक्टर 29,40,45,52,38वेस्ट,दड़वा व खुडडाअलीशेर में 1-1 केस सामने आया। शहर में 21 पाजिटिव मरीजों में 12 महिलाएं तो 9 पुरुष है। वहीं आज 5 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें होम आइसोलेशन से मुक्त कर दिया गया।

यह पढ़ें:

चंडीगढ़ में सुखना लेक घूमने जाते हैं तो सावधान; हिमाचल से परिवार आया था, घूमकर लौटा तो पैरों तले जमीन खिसक गई, देखें क्या हुआ?

अंतर्राष्ट्रीय वक्ता व लेखक प्रेम रावत प्रस्तुत करेंगे "स्वयं की आवाज़" किताब

पिंजौर में G20 के मेहमानों की यादवेंद्र गार्डेन में आज रात को होगा डिनर