चंडीगढ़ का 7 महीने का 'ड्रग्स डाटा': देखिये नशीले कारोबार पर कितनी पड़ी मार, क्राइम ब्रांच ने इतनी खेप पकड़ी बार-बार, गिरफ्तारियां और रिकवरी पर फुल रिपोर्ट

Chandigarh Drugs Cases Report

Chandigarh Drugs Cases Report

Chandigarh News : जहां देश के अलग-अलग हिस्सों में ड्रग्स यानि नशीले पदार्थों की सक्रियता देखने में आती है तो वहीं यही हाल चंडीगढ़ का भी है| हालांकि, इस कड़ी में चंडीगढ़ पुलिस काफी एक्टिव रहती है लेकिन फिर भी चोरी-चुपके यहां भी नशीले पदार्थों का कारोबार होता रहता है| चंडीगढ़ पुलिस द्वारा शहर में अबतक नशीले पदार्थों के मामले में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और आरोपियों के पास से नशीले पदार्थों की खेप की खेप बरामद की गई है|

फिलहाल, इस क्रम में चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच की कार्रवाई पर एक नजर डालते हैं| चंडीगढ़ का 7 महीने का 'ड्रग्स डाटा' यानि नशीले पदार्थों को लेकर की गई कार्रवाई की एक रिपोर्ट क्राइम ब्रांच से हमारे पास आई है| रिपोर्ट से यह पता चलता है कि पिछले 7 महीने में यानि दिसंबर 2021 से जून 2022 अबतक कितने मामले दर्ज हुए हैं और कितनी गिरफ्तारियां हुईं हैं व साथ ही कितनी रिकवरी हुई है? आपको फिर बतादें कि, सात महीने की ये पूरी रिपोर्ट सिर्फ चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच की कार्रवाई की है|

Normal Quantity Cases....

  • 8 दिसंबर 2021 को आरोपी मीनू के खिलाफ थाना मौली जागरां में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई| चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने आरोपी मीनू (महिला 35 साल) निवासी झुग्गी कॉलोनी पिंजौर को नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा था| आरोपी मीनू के पास से 10 किलो गांजा बरामद हुआ था|
  • 8 दिसंबर 2021 को ही आरोपी लक्ष्मण प्रसाद के खिलाफ थाना इंडस्ट्रियल एरिया में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई| क्राइम ब्रांच ने आरोपी लक्ष्मण प्रसाद (45 साल) निवासी फेज-1 चंडीगढ़ की नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तारी की| आरोपी लक्ष्मण प्रसाद के पास से भी 10 किलो गांजा बरामद हुआ था|
  • 28 दिसंबर 2021 को दो आरोपियों के खिलाफ थाना- 49 में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई थी| क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया| जिनमें से एक की पहचान अमन शर्मा निवासी सेक्टर 40c चंडीगढ़ और दूसरे की पहचान दीपक (24 साल) निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई| इनके पास से क्राइम ब्रांच ने 27 ग्राम हेरोइन बरामद की गई|
  • 25 जनवरी 2022 को आरोपी पन्ना लाल के खिलाफ थाना -31 में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई थी| क्राइम ब्रांच ने आरोपी पन्ना लाल (35 साल) निवासी कुल्लू की नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तारी की| आरोपी पन्ना लाल से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई|
  • 11 फरवरी 2022 को आरोपी दीपक के खिलाफ थाना 26 में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई थी| क्राइम ब्रांच ने आरोपी दीपक शर्मा निवासी सेक्टर 7C चंडीगढ़ की नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तारी की| आरोपी दीपक शर्मा से 500 ग्राम चरस बरामद की गई |
  • 7 मार्च 2022 को आरोपी लखमीर के खिलाफ थाना मौली जागरां में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई थी| क्राइम ब्रांच ने आरोपी लखमीर सिंह( 45 सल) निवासी अंबाला की नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तारी की| आरोपी लखमीर सिंह से एक किलो अफीम बरामद की गई|
  • 25 अप्रैल 2022 को दो आरोपियों के खिलाफ थाना- 36 में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई थी| क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थ के साथ आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार किया| जिनमें से एक की पहचान रोहित जामबाल (24 साल) निवासी बिलासपुर हिमाचल और दूसरे की पहचान रमन ठाकुर (21 साल) निवासी बिलासपुर हिमाचल के रूप में हुई| इनके पास से क्राइम ब्रांच ने 650 ग्राम चरस बरामद की|
  • 27 अप्रैल 2022 को आरोपी राजा राम के खिलाफ थाना 49 में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई थी| क्राइम ब्रांच ने आरोपी राजा राम(20 साल) निवासी मोहाली की नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तारी की| आरोपी राजा राम से 200 ग्राम चरस और 50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई|
  • 28 अप्रैल 2022 को आरोपी मनोज के खिलाफ थाना आईआटी पार्क में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई थी| क्राइम ब्रांच ने मनोज कुमर(32 साल) निवासी मोहाली की नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तारी की| आरोपी मनोज कुमार से 44 ग्राम हेरोइन बरामद की गई|
  • 2 मई 2022 को आरोपी आजाद के खिलाफ थाना मनीमाजरा में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई थी| क्राइम ब्रांच ने आरोपी आजाद (43 साल) निवासी पानीपत की नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तारी की| आरोपी आजाद से एक किलो पांच ग्राम हेरोइन बरामद की गई|
  • 10 जून 2022 को आरोपी गगनदीप के खिलाफ थाना 49 में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई थी| क्राइम ब्रांच ने आरोपी गगनदीप सिंह(33 साल) निवासी सिरसा की नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तारी की| आरोपी गगनदीप से 150 ग्राम हेरोइन बरामद की गई|

Commercial Quantity Cases ....

  • 7 दिसम्बर 2021 को आरोपी जुम्मन के खिलाफ थाना 36 में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई थी| क्राइम ब्रांच ने आरोपी जुम्मन (30 साल) निवासी चम्बा की नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तारी की| आरोपी जुम्मन से Commercial Quantity में एक किलो 50 ग्राम चरस बरामद की गई|
  • 5 जनवरी 2022 को आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ थाना 36 में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई थी| क्राइम ब्रांच ने आरोपी विनोद कुमार(36 साल) निवासी मंडी की नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तारी की| आरोपी विनोद से Commercial Quantity में एक किलो 55 ग्राम चरस बरामद की गई|
  • 13 जनवरी 2022 को आरोपी बीरभान के खिलाफ थाना आईटी पार्क में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई थी| क्राइम ब्रांच ने आरोपी बीरभान(36 साल) निवासी इंदिरा कॉलोनी चंडीगढ़ की नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तारी की| आरोपी बीरभान से Commercial Quantity में एक किलो 125 ग्राम चरस बरामद की गई|
  • 26 फरवरी 2022 को आरोपी बलवंत कुमार के खिलाफ थाना 11 में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई थी| क्राइम ब्रांच ने आरोपी बलवंत कुमार (34 साल) निवासी शिमला की नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तारी की| आरोपी बलवंत कुमार से Commercial Quantity में एक किलो 50 ग्राम चरस बरामद की गई|
  • 25 मार्च 2022 को आरोपी रवि कांत के खिलाफ थाना 11 में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई थी| क्राइम ब्रांच ने आरोपी रवि कांत (30 साल) निवासी मंडी की नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तारी की| आरोपी रवि कांत से Commercial Quantity में एक किलो 25 ग्राम चरस बरामद की गई|
  • 12 मई 2022 को आरोपी अमित कुमार के खिलाफ थाना 31 में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई थी| क्राइम ब्रांच ने आरोपी अमित कुमार (22 साल) निवासी सेक्टर-52 चंडीगढ़ की नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तारी की| आरोपी  अमित कुमार से Commercial Quantity में 540 ग्राम हेरोइन बरामद की गई|

बतादें कि, इस प्रकार चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने कुल 17 मामलों में सफलता पाई| इन 17 मामलों में कुल 19 गिरफ्तारियां हुईं और 67 लाख 10 हजार रूपए कीमत की गांजा, चरस, हेरोइन और अफीम की बरामदगी हुई| क्राइम ब्रांच पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार का कहना है कि क्राइम ब्रांच का मकसद है कि युवा पीढ़ी हर हाल में नशे से दूर रहे| क्राइम ब्रांच का नशे के खिलाफ अभियान यूँ ही चलता रहेगा| आपको बतादें कि, चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच के साथ-साथ चंडीगढ़ पुलिस की अन्य यूनिटें भी नशे के खिलाफ सक्रिय हैं और इस ओर लगातर कड़ी कार्रवाई कर रहीं हैं|

Report - Ranjeet Shammi