Chandigarh women traffic personnel video : ममता है कि मानती नहीं और कर्तव्य है कि अपने पथ से पीछे नहीं हटने देता…ऐसा हम नहीं कह रहे हैं इसको खुद चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एक महिला कर्मी परिभाषित कर रही है, बयां कर रही है| वाकई सच कहते हैं कि संसार में मां की ममता से अनमोल और कुछ नहीं है जिसकी छांव में देखते ही देखते एक बच्चे का जीवन कब संवर जाता है पता ही नहीं चलता| एक मां के ममता भरे आचरण को शब्दों में बयां कर पाना बहुत कठिन है| तो फिलहाल हम बात कर रहे हैं चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की एक महिला कर्मी की, जिसका ममत्व और कर्तव्य का संगम इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है| सोशल मीडिया पर जो भी इस महिला कर्मी का वीडियो देख लेता है वो इसे आगे बढ़ाने से खुद को रोक नहीं पाता| एक अच्छे से कैप्सन के साथ लोग महिला कर्मी के वीडियो को शेयर कर रहे हैं| कई अधिकारियों ने भी सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आगे बढ़ाया है|
दरअसल, वीडियो में बात यह है कि चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की यह महिला कर्मी ट्रैफिक को हैंडल कर रही है| अब आप ये सकते हैं कि इसमें कौन सी नई बात है यह तो उसकी ड्यूटी है, उसका फर्ज है, उसका कर्तव्य है| तो हाँ ये है उसका कर्तव्य है लेकिन इस कर्तव्य को जिस प्रकार से वह निभा रही है वह उसे ख़ास बना देता है और यही वो बात है जो वीडियो में कैद है| दरअसल, घुमा-फिरा के नहीं, हम आपको अब सीधे बताते हैं कि महिला कर्मी अपने हाल ही में जन्में नन्हे बच्चे को अपनी गोद में लेकर अपने कर्तव्य और फर्ज को अदा कर रही है| आप वीडियो में देखेंगे कि महिला कर्मी ने अपने एक हाथ से अपने बच्चे को पकड़कर अपने सीने से लगा रखा है तो दूसरे हाथ से ट्रैफिक को मैनेज कर रही है| अब क्या करे एक मां जो है कैसे अपनी नन्ही जान को अपने से जुदा करे| आखिर जहां बच्चे के लिए मां की ममता फूटती है तो बच्चा भी मां के आंचल का ही आसरा रखता है| वह बोल नहीं सकता तो क्या हुआ, ममता सब बोलती है…..| फिलहाल, महिला कर्मी के इस ममत्व और कर्तव्य के संगम को सलाम है| महिला कर्मी का नाम प्रियंका बताया जाता है जो कि चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस में कांस्टेबल के पद पर हैं|
बतादें कि, इस वीडियो(Chandigarh women traffic personnel video) को उत्तर प्रदेश के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ अजय पाल शर्मा ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है| आईपीएस अधिकारी डॉ अजय पाल शर्मा वीडियो को शेयर करते हुए लिखते हैं- ‘ममत्व और कर्तव्य का संगम’. …इस वीडियो को सोशल मीडिया पर गजब के व्यूज, लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं|
ममत्व और कर्तव्य का संगम !!❤️#Chandigarh #Khaki #JaiHind pic.twitter.com/TBYxghopK9
— Dr. Ajay Pal Sharma (@ipsdrajaypal) March 5, 2021