Chandigarh Fake Number Plate : चंडीगढ़ शहर में चोरी के वाहन पर जाली नंबर प्लेट लगाके घूम रहे एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है| थाना 39 पुलिस ने यह कार्रवाई की है| पकड़े गए आरोपी शख्स की पहचान सेक्टर 56 के रहने वाले 27 साल के इरशाद अली के रूप में हुई है। वहीँ थाना 39 पुलिस आरोपी इरशाद अली को जिला अदालत में पेश कर चुकी है जहां से उसे न्यायिक हिरासत मिली है|
चोरी किया ट्रैक्टर और उसपर लगा दिया जाली नंबर…
बतादें कि, थाना 39 पुलिस ने आरोपी को चोरी के जिस वाहन पर नकली नंबर प्लेट (Chandigarh Fake Number Plate) लगाके घूमने पर गिरफ्तार किया है वह एक ट्रैक्टर है| 14 जनवरी को थाना 39 के प्रभारी इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह की सुपरविजन में थाना पुलिस एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस सेक्टर 39 मार्केट एरिया के पास पहुंची तो पुलिस ने ट्रैक्टर पर सवार एक शख्स को शक के आधार पर रोका और उससे कागजात चेक कराने को कहा|
आनाकानी करने लगा आरोपी….
पुलिस की कागजात दिखाने की बात पर आरोपी आनाकानी करने लगा। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ट्रैक्टर पर चंडीगढ़ नंबर की जाली प्लेट लगा रखी है क्योंकि उसने यह ट्रैक्टर 13 जनवरी को हिमाचल के पुलिस थाना क्षेत्र अंब से चोरी किया था। पुलिस ने इतना सुनते ही तुरंत मामले में कार्रवाई करते आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया| अब आरोपी न्यायिक हिरासत में है|