चंडीगढ़: CDTI यानि Central Detective Training Institute अर्थात केन्द्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान।इसकी स्थापना चंडीगढ़ में 1 अक्टूबर 1973 को हुई थी।जहां हाल ही में बीते 1 अक्टूबर को CDTI CHANDIGARH ने अपना स्थापना दिवस मनाया।स्थापना दिवस के इस अवसर CDTI में कई अफसर की मौजूदगी रही एवं कई अधिकारी डिजिटल तरीके से जुड़े और नानाप्रकार की गतिविधियां हुईं।
स्थापना दिवस के इस अवसर की पहली कड़ी में 1 अक्टूबर को मॉर्निंग में चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से एक जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें यातायात नियमों और साइबर क्राइम के बारे में शिक्षित करने वाले CDTI के पर्चे (Pamphlets) वितरित किये गए।इसके बाद फिर संस्थान के परिसर में फलों के पेड़ लगाए गए।इन पेड़ों को लगाने के साथ ही इनकी जिम्मेदारी भी ली गई ताकि इन पेड़ों को पूर्ण रूप मिल सके।वहीं फिर इसके बाद एक समारोह के अयोजन हुआ जिसमें पिछले वर्ष की गतिविधियों के बारे में एक प्रस्तुति दी गई थी और वर्ष के दौरान अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाणपत्र दिया गया।इसके साथ ही खेल और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के दो वार्डों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इसके बाद संस्थान में साइबर संकाय गुरचरन सिंह द्वारा पर्यवेक्षक अधिकारियों के लिए साइबर अपराध विषय पर एक वेबिनार आयोजित किया गया।
जहां इस वेबिनार में अलग राज्यों(पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड , हिमाचल प्रदेश , उत्तर प्रदेश तथा लद्दाख) से IG दर्जे के 37 अधिकारियों ने भाग लिया।CDTI चंडीगढ़ जबसे अस्तित्व में आया।यहाँ देशभर के SI से लेकर DSP तक की सेवा का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।संस्थान में SAARC देशों के पुलिस अधिकारी भी प्रशिक्षण के लिए आते हैं।संस्थान में न्यायिक अधिकारियों और अभियोजकों के लिए कुछ पाठ्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।