Big update: CBSE ने जारी की 2026 कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा डेटशीट

Big update: CBSE ने जारी की 2026 कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा डेटशीट

CBSE releases Class 10th second board exam

CBSE releases Class 10th second board exam

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 के लिए कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा (Second Board Exam) की डेटशीट जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 15 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेंगी।

डेटशीट के मुताबिक पहली परीक्षा 15 मई को गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक) विषय की होगी। इसके बाद 16 मई को अंग्रेजी, 18 मई को विज्ञान, और 19 मई को हिंदी समेत विभिन्न भाषाओं व वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

20 मई को पेंटिंग, संस्कृत, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों की परीक्षा होगी, जबकि अंतिम दिन 21 मई को सामाजिक विज्ञान (Social Science) का पेपर लिया जाएगा। सभी मुख्य परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होंगी।

CBSE ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा की तैयारी समयबद्ध तरीके से करें और आधिकारिक डेटशीट के अनुसार अपनी पढ़ाई की योजना बनाएं। बोर्ड की ओर से जारी यह दूसरी परीक्षा उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है, जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं।