CBI raid on Anil Ambani: अनिल अंबानी पर CBI की रेड; बैंक लोन फ्रॉड केस में तलाशी, ED ने 3700 करोड़ का बंगला किया कुर्क
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

अनिल अंबानी पर CBI की रेड; फ्रॉड केस में घर से ऑफिस तक ठिकानों पर तलाशी, इधर ED ने 3700 करोड़ का बंगला किया कुर्क

CBI raid on Anil Ambani over Bank of Baroda Loan Fraud Case Breaking

CBI raid on Anil Ambani over Bank of Baroda Loan Fraud Case Breaking

CBI raid on Anil Ambani: देश के नामी उद्योगपति अनिल अंबानी आज गुरुवार सुबह ही दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के हेडक्वार्टर में पेश हुए थे। उन्हें वित्तीय धोखाधड़ी से संबन्धित दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताक्ष के लिए तलब किया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने अनिल अंबानी पर रेड कर दी है। CBI ने बैंक ऑफ बड़ौदा के 2,220 करोड़ रुपये के लोन फ्रॉड केस में अनिल अंबानी के घर-दफ्तर और रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ली है। सीबीआई ने बताया है कि बैंक लोन को लेकर कई डॉक्यूमेंट्स कब्जे में लिए गए हैं और जांच की जा रही है।

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन ने बताया 24 फरवरी को बैंक ऑफ़ बड़ौदा की दी गई शिकायत के आधार पर सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड के खिलाफ बैंक लोन फ्रॉड का यह दूसरा केस दर्ज किया है। इस शिकायत में अनिल अंबानी, RCOM के प्रमोटर और अन्य के खिलाफ IPC के तहत साज़िश, धोखाधड़ी और प्रिवेंशन ऑफ़ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल मिसकंडक्ट और ऑफिशियल पद के गलत इस्तेमाल का आरोप है। आरोप है की रिलायंस कम्युनिकेशंस द्वारा लिए गए लोन की वजह से बैंक ऑफ़ बड़ौदा को 2,220 करोड़ रुपये से ज़्यादा का नुकसान हुआ। जिसमें गलत तरीके से फंड डायवर्जन और बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी की गई।

सीबीआई के मुताबिक यह आरोप है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के अकाउंट्स की किताबों में हेरफेर किया गया और गड़बड़ियों को छिपाया गया। अकाउंट को 2017 में ही नॉन-परफॉर्मिंग एसेट घोषित कर दिया गया था। हालांकि, अनिल अंबानी की बॉम्बे हाई कोर्ट में फाइल की गई पिटीशन के आधार पर, हाई कोर्ट ने अकाउंट को फ्रॉड घोषित करने पर स्टे लगा दिया था। लेकिन 23 फरवरी को स्टे हटा दिया गया, जिसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा ने यह कंप्लेंट दर्ज कराई और CBI ने तुरंत केस अपने हाथ में ले लिया।

SBI बैंक फ्रॉड केस भी CBI देख रही

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन ने बताया कि CBI ने पहले ही SBI की कंप्लेंट के आधार पर रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ लोन फ्रॉड केस दर्ज किया हुआ है, जो 11 बैंकों के कंसोर्टियम का लीड बैंक है। सीबीआई ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा उस कंसोर्टियम का हिस्सा नहीं है और यह रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा, उस समय के विजया बैंक और उस समय के देना बैंक से लिया गया एक अलग लोन था। ज्ञात रहे कि विजया बैंक और देना बैंक अब बैंक ऑफ बड़ौदा में ही मर्ज हो गए हैं।

CBI raid on Anil Ambani over Bank of Baroda Loan Fraud Case Breaking

 

ED ने 3700 करोड़ का बंगला किया कुर्क

उद्योगपति अनिल अंबानी पर CBI के साथ-साथ ED की कार्रवाई भी जारी है। अनिल अंबानी के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी से संबन्धित दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस में जारी कार्रवाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी की मुंबई पाली हिल रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को प्रोविजनल तौर पर अटैच कर लिया है, यह अनिल अंबानी का एक आलीशान बंगला है जिसकी कीमत Rs 3,716.83 करोड़ है। मालूम रहे कि, अनिल अंबानी देश के सबसे दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के ही छोटे भाई हैं। अनिल अंबानी खुद एक समय दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में शामिल रहे हैं। लेकिन इन दिनों भारी कर्ज में डूबे हैं और इसके साथ ही गंभीर वित्तीय और कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

ईडी के सामने अनिल अंबानी की पेशी की खबर