कपड़े की कीमत पर 'जोर की जंग': लड़की ने बताये इतने रेट, लड़का बोला- झूठी... 150 रूपए में लेकर आई है... बस दिल्ली मेट्रो में सरेआम शुरू हो गई थप्पड़ों की बरसात

कपड़े की कीमत पर 'जोर की जंग': लड़की ने बताये इतने रेट, लड़का बोला- झूठी... 150 रूपए में लेकर आई है... बस दिल्ली मेट्रो में सरेआम शुरू हो गई थप्पड़ों की बरसात

Boy Girl fight in Delhi Metro

Boy Girl fight in Delhi Metro

Viral Video:  अगर आप पब्लिक प्‍लेस पर हैं तो आप वहां दूसरों के साथ-साथ अपने साथ वाले के प्रति भी इसकदर व्यवहार करें कि सरेआम आप मजाक के पात्र न बनें| लोग आपको अपने मोबाइल में कैद करने और बाद में वायरल करने को विवश न हों| दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है| यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है| यह वायरल वीडियो दिल्‍ली मेट्रो के भीतर का बताया जाता है| वीडियो में एक लड़का और एक लड़की में जंग चल रही है| यह जंग कपड़े की कीमत पर हो रही है| लड़के के मुंह से अपने कपड़े की कीमत सुन लड़की का माथा इसकदर ठनकता है कि वह लड़के पर सरेआम थप्पड़ों की बरसात कर देती है|

'जंग' की शुरुवात की कहानी....

वीडियो में दिखता है कि मेट्रो में दोनों लड़का-लड़की खड़े हुए हैं और आसपास कई सारे लोगों की मौजूदगी है| इसी बीच दोनों में कपड़े की कीमत पर कुछ बात होती है| यह बात अचानक इतनी जोर पकड़ लेती है कि लड़का, लड़की की बताई कीमत का लोगों के सामने मजाक उड़ाता है और कहता है कि 150 रूपए में लेकर आई है... जिसके बाद लड़की कहती है कि आंख खोल के देख ले.... ब्रांडेड है इसकी इतनी कीमत है... लेकिन लड़का, लड़की की बताई कीमत को नहीं मानता और वह उसका सरेआम मजाक उड़ाता रहता है| जिसके बाद लड़की इतना तमतमा जाती है कि वह लड़के के ऊपर हाथ उठा देती है|

इधर, लड़की के हाथ उठाने पर लड़का कहता है- 'हाथ मत उठाना, ठीक है!' इसके बाद लड़की दूसरी तरफ जाने लगती है तो लड़का पीछे से बोलता है, 'चल निकल यहां से...' जिसके बाद लड़की फिर घूमती है और बोलती है, 'कसके मारूंगी... इज्‍जत कर ले ... लोग देख रहे हैं.. 'चुप हो जा...'| वहीं, इस बीच लड़की फिर से लड़के के तीन-चार हाथ और जमा देती है|

मम्‍मी को बोलूंगी...

वहीं, जब लड़की इस बार लड़के को मारती है तो लड़का कहता है - चुपचाप निकल जा यहां से... इसके बाद लड़की फिर लड़के के पास आती है और कहती है कि तू निकल यहां से ... फिर मेरी जिंदगी में मत आइयो.... और ऐसा कहते-कहते एक थप्‍पड़ और मार देती है। लेकिन इस बार लड़का भी पलटवार करता है। वो भी लड़के के एक धर देता है| वहीं, गेट खुलने का इंतजार करते हुए लड़का आगे बोलता है, 'अभी बताता हूं तेरे को रुक जा...' इतना बोलते ही लड़की फिर मारते हुए कहती है, 'मम्‍मी को बोलूंगी... तेरे जैसा *** किसी को न मिले..।' इसके बाद मेट्रो का दरवाजा खुलता है और दोनों निकल जाते हैं।

आपको बतादें कि, कुछ लोगों ने दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) से लड़का-लड़की पर ऐक्‍शन लेने को भी कहा है| लेकिन वायरल वीडियो पर अभी तक DMRC की प्रतिक्रिया नहीं आई है। लोगों का कहना है कि सरेआम यह सब करना ठीक नहीं है| ऐसे में लोगों को परेशानी होती है| फिलहाल, यह वीडियो जो सामने आया है इसमें दिख रहा है कि लड़का और लड़की एक दूसरे को जानते हैं| दोस्त हैं!