Big news for those travelling from Jammu to Katra, the operation of this special train has been extended.

Kashmir से कटरा जाने वालो के लिए बड़ी खबर, इस खास ट्रेन का संचालन बढाया

undefined

Big news for those travelling from Jammu to Katra, the operation of this special train has been exte


           जम्मू 09 फरवरी 2026, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए, विभिन्न विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि को समय समय पर बढ़ाया गया हैं। एक बार फिर यात्रियों को सुविधा प्रदान कराते हुए, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल के नेतृत्व में विशेष ट्रेन संख्या 04688/04687 ( बड़गाम - बनिहाल ) की ट्रेन सेवा यात्रा का विस्तार किया गया हैं, यह ट्रेन बनिहाल की बजाय श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन तक जाएगी। यह कदम यात्रियों की सुविधा को बेहतर व आरामदायक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया हैं, जिससे जम्मू और कश्मीर के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यह विशेष ट्रेन दिनांक 11 फरवरी से बड़गाम - बनिहाल - श्री माता वैष्णोदेवी कटरा के बीच यात्रियों को सेवा प्रदान करेंगी।

विशेष ट्रेन संख्या 04688 बड़गाम से श्री माता वैष्णोदेवी कटरा:
  
     विशेष ट्रेन संख्या 04688 का बड़गाम से बनिहाल के बीच अपने मौजूदा समयनुसार ही चलेगी, जिसके समय व ठहराव में कोई परिवर्तन नहीं किया गया हैं, यह ट्रेन बनिहाल से सुबह 10.10 पर रवाना होकर, दोपहर में 1 बजे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी।
मार्ग में बनिहाल के बाद खारी, सुबंर, संगलदान, सावलकोट, दुगा, बक्कल, रियासी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
 
 वहीं अगर वापसी में आने वाली विशेष ट्रेन की समय सारिणी पर बात करें तो, वापसी में विशेष ट्रेन संख्या 04687 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से दोपहर में 01.45 पर रवाना होकर, शाम को 05.30 बजे बनिहाल पहुंचेगी, आगे कि यात्रा बनिहाल से बड़गाम के बीच ट्रेन अपने मौजूदा समय पर यथावत चलेगी, इसमें कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया हैं, ठहराव कटरा से बनिहाल के बीच ट्रेन संख्या 04688 के समान ही रहेंगे।
  
     वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,  श्री उचित सिंघल ने बताया, " कि इस विशेष ट्रेन की सेवा को विस्तारित करते हुए, बनिहाल की जगह श्री माता वैष्णोदेवी कटरा तक किया गया हैं, इसका मुख्य उद्देश्य बड़गाम से कटरा तक स्थानीय लोगों व पर्यटकों को का आवागमन सुविधाजनक हो सके, साथ ही कश्मीर तक कनेक्टिविटी और बेहतर हो सके। यात्रियों से अनुरोध हैं, कि अपनी यात्रा आरंभ करने से पहले ट्रेन की सटीक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट, डायल 139 या NTES से ले।

राघवेंद्र सिंह 
जन सम्पर्क निरीक्षक 
जम्मू मंडल