बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बड़ी घोषणाएं
Big announcements by Chief Minister Samrat Chaudhary
पटना। Big announcements by Chief Minister Samrat Chaudhary, विधानसभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को अपने संबोधन में कई घोषणाएं की। उन्होंने सदन को बताया कि एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर नवंबर में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा।
सम्राट ने सदन में स्वीकार किया कि पिछली सरकार के 1.36 लाख करोड़ रुपये के बिहार में निवेश हुए। लेकिन, सरकार की उपलब्धियों को जिस तरह जनता के बीच पहुंचाना चाहिए था नहीं पहुंचा पाई। मेरी सरकार की प्राथमिकता रोजगार, कारोबार बढ़ावा देना एवं प्रवासन रोकना है।
नीतीश की इच्छा शक्ति से सम्राट सीएम
सम्राट सदन को बताया कि नीतीश कुमार की इच्छा शक्ति से मैं आज मुख्यमंत्री हूं। उन्होंने विस्तार से नीतीश की उपलब्धियों एवं समृद्धि की चर्चा करते हुए बिहार में शराबबंदी को ऐतिहासिक काम बताया। 208 प्रखंडों में डिग्री कालेज खोलने एवं लोगों को प्रखंड स्तरीय अस्पतालों में सर्वोत्तम चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की।
बेतहाशा रेफर संस्कृति को रोकने का भी सदन को भरोसा दिया। परिवहन सेवा में सुधार करने के साथ ही बिहार में जल मार्ग परिवहन के बढ़ावा देने की घोषणा की।
पानी बनेगा वरदान
सम्राट ने दिल्ली में सांसदों के लिए बने आवासीय परिसर का नाम कोसी रखे जाने की ओर से भी सदन का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने बताया कि कभी कोसी नदी का पानी त्रासदी लाया करता था लेकिन, अब यह पानी वरदान बन रहा है। कोसी क्षेत्र में खेती का हजारों एकड़ रकबा बढ़ा है।