मेष : काम-काज की स्थिति मध्यम रहेगी। घर-परिवार में विवाद होंगे। कार्यक्षमता में कमी आएगी। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा।
वृष : आय में वृद्धि के योग हैं। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयत्न कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों की प्रगति होगी।
मिथुन : यश, सफलता मिलेगी। रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। परिवार में अनुकूल काम होंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें।
कर्क : विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। आय से अधिक व्यय नहीं करें।
सिंह : आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सुखद एवं सफल यात्रा के योग बनेंगे। परिवार में कोई समस्या रह सकती है।
कन्या : योग्यता, अनुभवों का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सुख-संपन्नता के योग बनेंगे। आय में वृद्धि होगी।
तुला : आपकी मिलनसारिता एवं धैर्य आपको आदर-सम्मान दिलाएंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।
वृश्चिक: पारिवारिक चिंता से मन खिन्न रहेगा। अधिक खर्च न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा।
धनु : किसी से मदद की आशा करना व्यर्थ है। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने के आसार हैं। महत्वपूर्ण कामों से लाभ के योग हैं।
कमर : जीवनसाथी से संबंध अच्छे बनेंगे। आय से ज्यादा व्यय नहीं करें। कई दिनों से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है।
कुम्भ : उन्नति के अवसर मिलेंगे। लापरवाही, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। संपत्ति की खरीदी-बिक्री से लाभ होगा।
मीन : नौकरी करने वालों से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। वाहन, मशीनों के प्रयोग में सावधानी रखें। स्व-विवेक से निर्णय लेकर काम करें।