मेष : पहले किए गए अच्छे कार्यों के शुभ परिणाम सामने आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे।
वृष : सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। व्यापार में इच्छित लाभ के योग हैं। आपका आत्मविश्वास आज प्रत्येक कार्य में आपको सफलता दिलाएगा।
मिथुन : समय पर कार्य करें। विरोधी आपके काम को प्रभावित कर सकते हैं। व्यवसाय में मनोनुकूल सफलता नहीं मिल पाएगी।
कर्क : कार्य की वृत्ति को गोपनीय रखना चाहिए। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। यश, प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह : कार्यकुशलता बढ़ेगी। आपसी विचार-विमर्श, सहयोग से प्रसन्नता रहेगी। निवेश के अवसर मिलेंगे। कानूनी मामलों में सतर्कता रखें।
कन्या : क्रोध, आवेश पर नियंत्रण रखें। संतान की ओर से थोड़ा कष्ट रहेगा किंतु प्रयास करने से समस्या हल हो सकती है। स्वास्थ्य सुधरेगा।
तुला : कार्य-व्यवसाय में इच्छित स्थिति, लाभ होने के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संतान की उन्नति-प्रगति होगी।
वृश्चिक : उलझनों के बावजूद लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सहयोगी रहेगा। व्यापार के क्षेत्र का विस्तार होगा।
धनु : प्रतिष्ठित व्यक्ति से संबंधों का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य सरलता से बनेंगे। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
मकर : आलस्य से बचें। पक्षपात न करें। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में संभव। आवास की समस्या हल होगी। वाणी पर संयम रखें।
कुंभ : प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। अधिकारी, कर्मचारियों के मध्य आपका महत्व बढ़ेगा। व्यापार अच्छा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन : नौकरी में नवीन पद की प्राप्ति की संभावना है। योग्यता, अनुभवों से कार्य करना होगा। तात्कालिक समस्याओं के समाधान के योग हैं।