दिल्ली सचिवालय में 'बंगाल' जैसा जश्न: CM रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग खाई झालमुड़ी और रसगुल्ला; जीत के रंग में डूबी भाजपा

दिल्ली सचिवालय में 'बंगाल' जैसा जश्न: CM रेखा गुप्ता ने मंत्रियों संग खाई झालमुड़ी और रसगुल्ला; जीत के रंग में डूबी भाजपा

Bengal-style Celebrations at the Delhi Secretariat

'Bengal-style' Celebrations at the Delhi Secretariat

दिल्लीः 'Bengal-style' Celebrations at the Delhi Secretariat, पूरे भारत में सियासी माहौल गर्म है, कहीं सरकार बदल रहीं हैं तो कहीं कोई नई पार्टी सामने आ रही है। इसी बीच बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता बेहद खुश हैं। बीजेपी हेडक्वाटर में तो सुबह से पकवानों की तैयारी चालू है। इसी बीच दिल्ली सचिवालय से सामने जश्न का एक वीडियो सामने आ रहा है। जहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बेहद खुश अंदाज में नजर आती दिख रहीं हैं। वीडियो में वे रसगुल्ला और ‘झालमुड़ी’ खाते हुए दिखाई दे रही हैं और माहौल पूरी तरह जश्न का है। चेहरे पर मुस्कान और साथियों के साथ हंसी-मजाक चल रहा है। सीएम और बाकी मंत्री भी एक-दूसरे को झालमुड़ी और रसगुल्ला खिला रहे हैं। जो साफ दिखाता है कि बंगाल में पार्टी की जीत वो मान चुकें हैं।

वीडियो में खास बात यह भी है कि ‘झालमुड़ी’ जैसे बंगाल के लोकप्रिय स्नैक और हाल ही में पीएम द्वारा भी खाए जाने के बाद जश्न का हिस्सा बनाया गया है। इससे राजनीतिक संदेश भी साफ दिख रहा है कि जहां एक तरफ चुनावी परिणामों में पश्चिम बंगाल की अहम भूमिका रही, वहीं यह सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक भी बन गया है। कुल मिलाकर, यह वीडियो सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं बल्कि चुनावी माहौल और राजनीतिक संकेतों का मिश्रण बनकर सामने आया है।

चुनावी नतीजों के बीच जश्न का संदेश

देश में आज Assembly Elections Results 2026 के नतीजों की गिनती जारी है, जिसमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी शामिल हैं। शुरुआती रुझानों और खबरों के अनुसार कई राज्यों में बीजेपी का प्रदर्शन चर्चा में है, खासकर पश्चिम बंगाल में पार्टी के उभरते प्रदर्शन को लेकर माहौल उत्साहित दिख रहा है। इसी संदर्भ में दिल्ली में हुआ यह जश्न खास बन जाता है।
 

बीजेपी के प्रदर्शन से बढ़ा आत्मविश्वास

दिल्ली में बीजेपी पहले ही 2025 के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर सत्ता में वापसी कर चुकी है, जहां पार्टी ने 27 साल बाद सरकार बनाई थी। ऐसे में मौजूदा चुनावी रुझानों में भी सकारात्मक संकेत मिलना पार्टी के आत्मविश्वास को और मजबूत कर रहा है। यही वजह है कि पार्टी नेताओं के बीच उत्साह और जीत का माहौल खुलकर सामने आ रहा है।


राष्ट्रीय राजनीति में बदलते संकेत

इन चुनावी नतीजों को केवल राज्यों तक सीमित नहीं देखा जा रहा, बल्कि इन्हें राष्ट्रीय राजनीति के बड़े संकेत के तौर पर भी समझा जा रहा है। बंगाल जैसे राज्य में बीजेपी का उभार, असम में पकड़ बनाए रखना और अन्य राज्यों में प्रदर्शन—यह सब मिलकर यह दिखाता है कि पार्टी अपने विस्तार की रणनीति पर लगातार आगे बढ़ रही है। ऐसे में दिल्ली सचिवालय का यह जश्न उसी बड़े राजनीतिक ट्रेंड का प्रतीक बनता दिख रहा है।