बाड़मेर सड़क हादसा: स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 बच्चे घायल, 5 की हालत गंभीर

बाड़मेर सड़क हादसा: स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 बच्चे घायल, 5 की हालत गंभीर

Barmer Road Accident: Truck Collides with School Bus

Barmer Road Accident: Truck Collides with School Bus

Barmer Road Accident: Truck Collides with School Bus, राजस्थान में बाड़मेर जिले के बायतू क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. जंहा नेशनल हाईवे 25 पर बायतु पेट्रोल पंप के पास बायतु सरस्वती स्कूल की प्राइवेट बस को पीछे से कूलर से लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के समय बस में कुल 36 स्कूली बच्चे सवार थे. यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार 10 बच्चे घायल हो गए जिनमें से 5 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिनमें से सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल बालोतरा लाया गया. एक बच्चे के सिर में चोट आई है जबकि अन्य बच्चों के हाथ-पैरों में फ्रैक्चर और दांत टूटने की सूचना है.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का इलाज शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि सभी घायल छात्र फिलहाल खतरे से बाहर हैं.

 

SDM-DSP पहुंचे मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई. जिला अस्पताल में SDM अशोक विश्नोई, DSP अनिल पुरोहित और CI हिंगलाजदान पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार के निर्देश दिए.

ट्रक ड्राइवर मौके से फरार

घटना के बाद ट्रक ड्राइवर टक्कर मारते ही मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. बायतु थानाधिकारी मनोहर विश्नोई ने बताया कि ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर मारी जिससे बच्चे बुरी तरह घायल हुए.

बाड़मेर एसपी चूनाराम जाट भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. फिलहाल पुलिस ने दोनों ही वाहनों को जब्त कर हादसे की जांच शुरू कर दी है.