किरण खेर के लोकसभा मैदान में उतरने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने खून-पसीना एक रखा है| सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से अपने चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं|चुनाव के मद्देनजर नेता बड़ी-बड़ी जनसभाओं को सम्बोधित कर रहें हैं|इसी बीच दिल्ली सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि चंडीगढ़ से मौजूदा सांसद किरण खेर को दोबारा लोकसभा मैदान में उतारे जाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पांच मई को चंडीगढ़ एक जनसभा करने पहुंच रहें हैं|
यह खबर अभी ब्रेकिंग न्यूज है. इसके अपडेट आ रहे हैं. जैसे-जैसे अपडेट आते जाएंगे .हम आप तक पहुंचाएंगे. हर अपडेट को सबसे पहले पाने के लिए बने रहिए arthparkash.com के साथ…

ज्ञात रहे कई कयासों और अटकलों के बीच भाजपा हाईकमान ने चंडीगढ़ से मौजूदा सांसद किरण खेर को दोबारा टिकट देकर लोकसभा चुनाव में उतार दिया है| बीजेपी ने मंगलवार देर शाम तीन उम्मीदवारों की एक सूची जारी की| जारी सूची के अनुसार चंडीगढ़ से किरण खेर, पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल व होशियारपुर से सोमप्रकाश को टिकट मिला|उधर टिकट मिलने के बाद किरण खेर ने अपने कार्यकर्ताओं और चंडीगढ़ वासियों का तहदिल से धन्यवाद किया|

टंडन और जैन भी थे चंडीगढ़ सांसदीय सीट के दावेदार….. शहर से चुनाव लड़ने के दावेदारों में सांसद किरण खेर के अलावा भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन भी थे….


उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ सीट से प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन और सत्यपाल जैन भी दावेदार थे। जहाँ पिछले कई दिनों से एक मात्र चंडीगढ़ सांसदीय सीट को लेकर कई तरह की अटकलबाजी लगाई जा रही थी कि यहां से मौजूदा सांसद किरण खेर, पार्टी अध्यक्ष संजय टंडन व पूर्व सांसद सतपाल जैन की आपसी खींचतान में किसी आलाकमान नेता को उतारा जा सकता है लेकिन पार्टी भाजपा आलाकमान ने मौजूदा सांसद किरण खेर को पुन: चंडीगढ़ से मैदान में उतारने का फैसला लिया। वहीं अब इस सीट पर पिछली बार की तरह कांग्रेस के पवन बंसल, बीजेपी की किरन खेर व आप पार्टी की गुलपनाग की जगह हरमोहन के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।