अमर कॉलोनी मर्डर: 'सट्टेबाज' नौकर की खौफनाक साजिश; 24 घंटे में दो रेप और एक हत्या, पर चेहरे पर नहीं कोई पछतावा

अमर कॉलोनी मर्डर: 'सट्टेबाज' नौकर की खौफनाक साजिश; 24 घंटे में दो रेप और एक हत्या, पर चेहरे पर नहीं कोई पछतावा

Amar Colony Murder: The Bookie Servants Chilling Conspiracy

Amar Colony Murder: The 'Bookie' Servant's Chilling Conspiracy

नई दिल्ली: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी से रेप और हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी को ऑनलाइन सट्टेबाजी की लत थी, इसके चलते उसने कई लोगों से पैसे उधार ले लिए थे. राजस्थान में अपने गांव के लोगों से पैसे उधार लिए थे. IRS के पड़ोसियों से भी पैसे उधार लिए थे. कई पड़ोसियों का उधार IRS ने चुकाया भी था. इसी के चलते IRS ने उसे नौकरी से निकाल दिया था. डेढ़ साल तक आरोपी ने IRS के यहां नौकरी की थी.उसे करीब डेढ़ महीने पहले निकाला गया था. 

अलवर में एक शादीशुदा महिला का रेप कर भागा था दिल्ली

आरोपी राहुल मीणा को न तो कानून का डर और ना ही अपने किए पर पछतावा. इस बात का अंदाजा इसी बात से लगता है कि दिल्ली में IRS की बेटी से रेप और हत्या से एक दिन पहले अपने गांव में शादीशुदा महिला के साथ रेप किया, महिला ने जब ये बात अपने पति को बताई. इसके बाद उसका पति आरोपी रोहित मीणा को मारने के लिए घूम रहा था. 

IRS अधिकारी के घर 40 मिनट, बेटी से रेप, हत्या फिर कीमती सामान लेकर भागा

इसके चलते आरोपी राहुल ने एक एम्बुलेंस में लिफ्ट ली और दिल्ली के श्रीनिवासपुरी इलाके में बुधवार की सुबह उतरा. फिर सीधा IRS के घर गया 6:20 पर वहां दाखिल हुआ और रेप, मर्डर के बाद 7:20 पर वहां से निकल गया. घर में उसने वो कपड़े भी बदले को वारदात के वक्त पहने हुए थे. 

आरोपी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं

IRS के घर दरिंदगी के बाद आरोपी ने ओला कैब ली और द्वारका के एक oyo होटल में जाकर रुक गया. पुलिस ने आरोपी को वहीं से पकड़ा. पुलिस ने मुताबिक आरोपी को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है. अभी आरोपी पर क्या कोई और क्रिमिनल केस दर्ज है इसका पता लगाया जा रहा है.

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई 15 टीमें

दक्षिण रेंज के संयुक्त पुलिस अयुक्त (JCP) विजय कुमार ने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में यह सामने आया कि पूर्व नौकर राहुल मीणा घटना के दिन घर आया था. वह सुबह लगभग 7:20 बजे घर से निकलता हुआ दिखाई दिया. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 15 से अधिक टीमें गठित कीं, जिन्हें दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के साथ-साथ राजस्थान के अलवर और दौसा में भी भेजा गया.  आरोपी को शाम के समय द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में मजबूत केस तैयार किया जाएगा.

ऑनलाइन गेम खेलता था आरोपी, पैसे भी लेता था उधार 

परिवार के अनुसार, राहुल मीणा को करीब एक साल पहले एक ऑफिस के जूनियर कर्मचारी के रेफरेंस पर रखा गया था. डेढ़ महीने पहले उसी जूनियर से नौकर को हटाने की बात कही. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी राहुल ऑनलाइन गेम खेलता था और अक्सर लोगों से उधार लेता था, लेकिन पैसे वापस नहीं करता था. इसी वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था.

आरोपी घर में ऊपर गया, जहां उसने पहले रेप की वारदात को अंजाम दिया और फिर वहां से बैग में कीमती सामान भरकर वापस चला गया. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

करीब 40 मिनट घर में रहा आरोपी, सुबह 6.39 बजे आया, 7.20 बजे निकला

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यदर्शियों की गवाही से पता चलता है कि वह सुबह करीब 6.30 बजे कॉलोनी में आता है और करीब 6.39 पर घर में प्रवेश करता है और तकरीबन 7.20 पर घर से निकल जाता है. वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता जिम जाते समय सुबह घर में ताला लगा देते थे और चाबियां घरेलू सहायक के लिए बाहर रख देते थे.

उन्होंने बताया कि राहुल को यह पता था कि चाबियां कहां रखी जाती हैं, और उसने बुधवार को घर में प्रवेश करने के लिए उन्हीं चाबियों का इस्तेमाल किया. कुमार के अनुसार, परिवार के सदस्यों ने जिम से लौटने के बाद युवती को कमरे में बेहोश अवस्था में पाया जिसके बाद उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां लड़की को मृत घोषित कर दिया गया

रेप, मर्डर और लूट की धाराओं में केस

पुलिस अधिकारी ने कहा, “ हमने इस मामले में बलात्कार, हत्या और लूट की धाराओं में मामला दर्ज किया है.” जेसीपी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने घर से दो-ढाई लाख रुपये लूटे जाने की भी शिकायत की है और आरोपी के पास से कुछ बरामदगी की गई है. अधिकारी ने कहा, “आरोपी से की विस्तृत पूछताछ की जा रही है. हमारे पास काफी सबूत हैं और अदालत में मजबूत मामला रखेंगे.

 

दरिंदगी के बाद चार्जर के केबल से गला घोंटकर की हत्या

पुलिस ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी कर रही युवती घटना के वक्त घर में अकेली थी. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती का यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जर के केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, मीणा घर से पूरी तरह वाकिफ है, जिसमें घर का डिजाइन और परिवार के सदस्यों की दिनचर्या भी शामिल है.

पीड़िता ने पूरी ताकत से किया था विरोध, डंडे से सिर पर वार किया 

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने कड़ा प्रतिरोध किया, जिसके बाद आरोपी ने उसे काबू में करने के लिए डंडे से उसके सिर पर वार किया और फिर चार्जिंग केबल से उसका गला घोंट दिया. पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी को काम पर रखते समय उसके सत्यापन के बारे में कोई जानकारी नहीं है.