AIIMS Report Warns: 40% Indian

AIIMS रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: 40% किशोरों में हार्ट डिजीज का खतरा

undefined

AIIMS Report Warns: 40% Indian


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की एक ताजा रिपोर्ट ने देश में किशोरों की सेहत को लेकर गंभीर चिंता जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में करीब 40 प्रतिशत किशोर और युवा Dyslipidemia से ग्रसित हैं, जो आगे चलकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है।

अध्ययन में पाया गया कि लगभग 39.9% किशोरों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर असामान्य है। करीब 28% बच्चों में HDL-C (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) की कमी देखी गई, जबकि खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जो धमनियों को ब्लॉक कर सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह समस्या लड़कों में अधिक पाई गई है। करीब 42% लड़कों में असामान्य कोलेस्ट्रॉल पाया गया, जबकि लड़कियों में यह आंकड़ा 38% है। हालांकि, लड़कियों में ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर अपेक्षाकृत ज्यादा पाया गया।

AIIMS के कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. एस. रामाकृष्णन के अनुसार, इस स्थिति के पीछे खराब लाइफस्टाइल सबसे बड़ा कारण है। जंक फूड का बढ़ता सेवन, फल-सब्जियों से दूरी, कम शारीरिक गतिविधि और बढ़ता स्क्रीन टाइम बच्चों की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है।

डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बच्चों की डाइट में रोजाना फल और हरी सब्जियां शामिल की जाएं, जंक फूड और मीठी चीजों का सेवन सीमित किया जाए। साथ ही, रोज कम से कम एक घंटा शारीरिक गतिविधि और पर्याप्त नींद सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।