नई दिल्ली: मामला है यूक्रेन का, यहां एक 22 साल के लड़के ने 81 साल की बुजुर्ग महिला से इसलिए शादी कर ली ताकि उसे सेना में कार्यरत न होना पड़ा|लड़के का नाम अलेक्जेंडर कोंड्राट्यूक है जो यूक्रेन के विन्नित्सा शहर का रहने वाला है| बुजुर्ग महिला का नाम जिनाइडा है|2017 में 22 साल के अलेक्जेंडर कोंड्राट्यूक ने जिनाइडा से शादी की थी|अब उसकी उम्र 24 साल की है और वो बुजुर्ग महिला के साथ अपनी जिंदगी जी रहा है| बुजुर्ग महिला की मानें तो वो भी अपने पति के साथ खुश हैं|बुजुर्ग महिला का कहना है कि पति उसका बेहद ख्याल रखता है|
स्टोरी में ट्विस्ट है……
सेना में जाने से बचने के लिए 22 साल का अलेक्जेंडर अपनी चचेरी बहन की दादी जिनाइडा के पास पहुंचा| उसने जिनाइडा को शादी का प्रस्ताव देते हुए उसे इसके लिए राजी भी कर लिया| इसके बाद उसने शादी कर ली|जिसकी वजह से सेना में जाने से बच गया|
उधर, मिलिट्री कमिश्नर ऑफिस से कोर्ट में इस शादी को रद्द करने की याचिका दायर की गई| सेना का मानना है कि अलेक्जेंडर ने विवाह के जो दस्तावेज दिखाए, वह फर्जी हैं| लेकिन जांच में इस बात की पुष्टि हो गई कि इस दंपति ने पास के गांव में शादी की थी|लेकिन बीते महीने यानी सितंबर 2019 में यूक्रेन की मीडिया ने इस मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया|मीडिया ने सेना के प्रतिनिधियों से पूछा कि भविष्य में अलेक्जेंडर जैसा कोई और मामला ना हो, इसके लिए मिलिस्ट्री नियमों में क्या बदलाव किए गए हैं?
वहीँ, मीडिया ने अलेक्जेंडर की पत्नी जिनाइडा (81साल) से भी संपर्क किया| जिनाइडा ने बताया कि अलेक्जेंडर अच्छा पति है और मेरा ख्याल रखता है|वहीं अलेक्जेंडर का कहना है कि वो जिनाइडा से प्यार करता था इसलिए शादी की ना कि सेना में भर्ती होने से बचने के लिए मैं अपनी पत्नी का ख्याल रखना चाहता हूं और पूरी कोशिश कर रहा हूं कि वो कभी उदास ना हो|फिलहाल माना ऐसा जा रहा है कि अलेक्जेंडर 26 साल तक तो जिनाइडा का साथ देगा, क्योंकि सेना में जाने के लिए 26 साल तक उम्र मुकर्रर है|इसलिए| जब वह 26 साल के ऊपर हो जाएगा तो उसे सेना में भर्ती नहीं होना पड़ेगा|ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जिनाइडा अपनी पत्नी को तलाक दे देगा|”
अलेक्जेंडर ने बताया कि, साल 2017 में सेना में भर्ती होने के लिए एक चिट्ठी मिली। लेकिन वो यह सेवा नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने यूक्रेन में इस नियम से बचने के लिए अलग नियम को अपनाया| रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना में जाने से किसी को छूट तब मिलती है जब उस शख्स पर किसी दिव्यांग या बुजुर्ग के देखभाल की जिम्मेदारी हो|जहां अलेक्जेंडर ने इस नियम को अपना हथियार बनाते हुए बुजुर्ग से शादी कर ली|
बतादें कि यूक्रेन में एक कानून है कि यहां 18 साल से 26 साल तक के हर शख्स को सेना में एक साल की सेवा देनी अनिवार्य होती है|