मुख्यमंत्री की घोषणा, स्वर्ण विजेताओं को मिलेंगे डेढ़ करोड़
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने खिलाडिय़ों के लिए अपना खजाना खोल दिया है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतन वाले हरियाणा के खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा है कि गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को डेढ़ करोड़ रूपये, रजत पदक विजेताओं को 75 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 50 लाख दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों की सभी प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर गर्व है। खेलमंत्री अनिल विज ने ट्वीट करते हुए बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को हरियाणा सरकार की श्रेणी-ए, रजत पदक विजेता खिलाड़ी को श्रेणी-बी तथा कॉस्य पदक विजेता खिलाड़ी को श्रेणी-सी की नौकरी का हक होगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के 38 खिलाडियों ने भाग लिया था और इन खिलाडिय़ों ने 22 पदक जीते जिनमें से 9 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल है।